News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
NIA Arrested Khalistani Supporter: एनआईए को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पिछले साल लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर किए गए हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी का नाम इंद्रपाल सिंह गाबा है, जो मौजूदा समय में यूके के हाउंस्लो में रह रहा था। एनआई की ओर से खुलासा किया गया है कि लंदन में 19 व 22 मार्च को भारतीय संस्थानों और उनके अधिकारियों को साजिश के तहत निशाना बनाया गया था। ये हमले 2023 में हुए थे, जो सुनियोजित थे। इन हमलों को 18 मार्च 2023 में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ की गई पंजाब पुलिस की कार्रवाई के विरोध में अंजाम दिया गया था। अलगाववादियों ने प्रदर्शन के दौरान उच्चायोग से भारतीय ध्वज को भी उतार दिया था।
India's NIA arrests one person in the case of attack of Indian High commission in London in March 2023. Inderpal Singh Gaba is a resident of the UK's Hounslow. Statement: pic.twitter.com/jHIPHXIiMm
— Sidhant Sibal (@sidhant) April 25, 2024
अप्रैल में गृह मंत्रालय के अधिकारियों की यूके के गृह विभाग के अधिकारियों से मीटिंग हुई थी। जिसके बाद जांच दिल्ली पुलिस से लेकर एनआईए को सौंपी गई थी। हमलों का मास्टरमाइंड अवतार सिंह खंडा यानी आजाद उर्फ रणजोध को बताया गया था। जो नामी आतंकी संगठन केएलएफ यानी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स का सक्रिय सदस्य था। उसकी मौत यूके के बर्मिंघम में कुछ समय बाद ही हो गई थी। बताया जाता है कि खंडा वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह का कथित हैंडलर भी रह चुका था। अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अरेस्ट कर चुकी है।
पंजाब से खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में शिफ्ट किया जा चुका है। उसके खिलाफ अजनाला हिंसा जैसे गंभीर आरोप हैं। रिपोर्ट ने अनुसार आरोपी ने खालिस्तानी मूवमेंट को देश में बढ़ाने के लिए ऐसा किया था। वह गिरफ्तारी से पहले ही कनाडा से लौटा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।