(दीपक दुबे, दिल्ली)
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और फैसला लिया है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लोगों के द्वारा भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थीं। इसलिए भारत ने सोशल मीडिया X पर भी बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने फर्जी खबरें और गलत सूचना फैलाने के लिए पाकिस्तान ISPR और ISI से जुड़े कई पाकिस्तानी पत्रकारों के सोशल मीडिया X अकाउंट पर बैन लगा दिया है। पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ख्वाजा आसिफ के अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तानी न्यूज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के यूट्यूब चैनल्स पर बैन लगाया था। भारत ने GNN, Geo News, Dwan News, SAMAA TV जैसे कई यूट्यूब चैनल्स बंद कर दिए थे।
Pak Defence Minister X Account Ban
16 यूट्यूब चैनल किए थे बैन?
बता दें कि बीते दिन भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल बैन किए थे। बैन की सिफारिश केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की थी, क्योंकि इन चैनलों पर भारत के खिलाफ भड़काऊ सूचनाएं फैलाने का आरोप था। भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक प्रचार करने का आरोप था। भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट दिखाने का आरोप था। झूठी और भ्रामक गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप था। भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यूट्यूब चैलनों को बंद करने का फैसला किया था। सरकार ने नोटिफिकेश के साथ लिस्ट जारी करके बैन किए गए चैनल्स के बारे में बताया था।
Banned Youtube Channels List
पहलगाम हमले से भड़का पाकिस्तान
बता दें कि भारत ने पहलगाम में आतंकी हमला कराने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया है। भारत का कहना है कि पहलगाम में आतंकी हमला करने के लिए आतंकियों को पाकिस्तान ने ही भेजा था। पाकिस्तान आतंकियों को ट्रेनिंग और फंडिंग देता है। पाकिस्तान को उसकी हिमाकत के लिए सबक सिखाया जाएगा। भारत में अब तक हुए सभी आतंकी हमलों के पीछे पाकिस्तान का ही हाथ बताया जा रहा है। इस बार पहलगाम में हुए आतंकी हमले से भारत गुस्से में है और इस बार पाकिस्तान को बख्शने के मूड में नहीं है। हमले के बाद से ही भारत पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले ले रहा है।
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
21 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines