Indian Delegation Expose Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस ऑपरेशन की सफलता पूरी दुनिया ने देखी है। अब भारत ने एक और कड़ा फैसला लिया है कि वह पाकिस्तान, जो आतंकवाद को बढ़ावा देता है, उसे पूरी दुनिया के सामने बेनकाब करेगा। इस काम के लिए भारत ने कुल 7 प्रतिनिधिमंडलों का गठन किया था, जिसका नेतृत्व देश की अलग-अलग पार्टियों के नेता कर रहे हैं। आइए जानते हैं प्रतिनिधिमंडल किस प्रकार पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया को बता रहे हैं।
मिलिंद देवड़ा ने दिखाए पाकिस्तान के खिलाफ सबूत
गुयाना में शशि थरूर के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने पाकिस्तान की सेना और सरकार द्वारा आतंकियों को दिए जा रहे समर्थन के प्रमाण प्रस्तुत करते हुए कहा,- यह आतंकवाद गैर-राज्य तत्वों द्वारा नहीं बल्कि राज्य प्रायोजित है। भारत एक स्थिर और उभरती हुई शक्ति है, जिसे अस्थिर करने के लिए उसका पड़ोसी हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने बैठक में एक तस्वीर भी पेश की थी, जिसमें पाक आतंकियों को राजकीय अंतिम संस्कार दिया जा रहा है, वो भी वहां की सेना के अधिकारियों द्वारा।
कांगों में भाजपा सांसद ने बोला अभी खत्म नहीं हुई लड़ाई
कांगों में भारतीय प्रवासियों से बातचीत करते हुए भाजपा के सांसद अतुल गर्ग ने पाकिस्तान के प्रति भारत की सख्त नीति को दोहराया। उन्होंने कहा, समझौते जरूर हुए हैं, लेकिन लड़ाई पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। सिंधु जल संधि अभी भी निलंबन की स्थिति में है। हमारे हर नागरिक की जान अनमोल है और भारत अब आतंकवाद के हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। हमने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है, और आने वाले समय में भी उसे बख्शा नहीं जाएगा।”
कतर में सुप्रिया सुले का डेलीगेशन
एनसीपी-एससीपी की सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के कतर दौरे के दौरान, वहां के भारतीय प्रवासी समुदाय की सदस्य रजनी मूर्ति ने बताया कि- पहलगाम में जो आतंकी हमला हुआ, वह बेहद निंदनीय था। हमारे लिए यह बहुत जरूरी है कि हम दुनिया को बताएं कि भारत ने इस हमले के जवाब में क्या और क्यों ये कदम उठाए और कैसे मजबूती से कार्रवाई की। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातें प्रवासी भारतीयों को न केवल देश से जोड़े रखती हैं, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने बताया भारत विविधताओं का देश
दोहा में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ बातचीत के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक दृष्टिकोण को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, भारत विभिन्न धर्मों, समुदायों और भाषाओं का एक सुंदर और अनूठा संगम है। हमारी सांस्कृतिक विरासत ने हमें हमेशा शांति से रहने और अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की प्रेरणा दी है। पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए मनीष ने कहा, दुर्भाग्य से, हमारा पश्चिमी पड़ोसी पाकिस्तान लंबे समय से भारत के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है।
भारत ने संयम और सहिष्णुता के साथ इसे रोकने की हर संभव कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान की नीयत में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने इसे दुनिया और मानवता के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। यह एक कैंसर है, जिसे पूरी दुनिया से जड़ से खत्म करना होगा। यही कारण है कि हम यह स्पष्ट संदेश ग्लोबल लेवल पर दे कि भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, स्पष्ट और अडिग है।
कुवैत में बोले ओवैसी- पाकिस्तान जोकर
कुवैत दौरे पर गए डेलीगेशन का प्रमुख हिस्सा असदुद्दीन ओवैसी बताते हैं कि पाकिस्तान से ज्यादा मुसलिम भारत में रहते हैं। यहां के मुसलमान पाकिस्तान के मुसलमानों से ज्यादा इमानदार है। उन्होंने कुवैत और बहरीन में आयोजित कार्यक्रमों में पाकिस्तान और वहां की सेना पर तंज कसते हुए पाकिस्तान को जोकर भी बताया है।
ये भी पढ़ें-3 डेलीगेशन, 3 देश, एक ही संदेश, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो दुनिया
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC की बड़ी टिप्पणी
2 hrs agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
3 hrs agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
4 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
5 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
6 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
8 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
8 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines