5th Generation Stealth Fighter Aircraft Features: देश के दुश्मनों की गर्दन दबोचने के लिए हाल ही में MH-60R सीहॉक हेलिकॉप्टर ‘रोमियो’ को भारतीय नौसेना (Indian Navy) के बेड़े में शामिल किया गया। अब भारत सरकार एक और ‘शिकारी’ को भारतीय नौसेना का हिस्सा बनाने के लिए तैयार है। प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली गई है।
केंद्र सरकार ने देश के डेफेंस सिस्टम को मजबूर बनाने के लिए एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी है। DRDO की एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) के तहत काम करने वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) इसका हिस्सा होंगी। प्रोजेक्ट के तहत सबसे पहले 5 प्रोटोटाइप विमान बनाए जाएंगे।
फाइटर जेट बनाने वाला चौथा देश होगा भारत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पांचों प्रोटोटाइप विमान 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट होंगे, जो अभी तक चीन, अमेरिका और रूस के पास हैं। रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रोजेक्टर के लिए 15 हजार करोड़ मंजूर किए गए हैं। फाइटर जेट का पहला प्रोटोटाइप साल 2026 तक सामने आ जाएगा।
जनरल इलेक्ट्रिक 414 (GE-414) के 2 इंजन के साथ फाइटर जेट AMCA अमेरिका के F-35 और रूस के Su-57 फाइटर जेट को टक्कर देगा। भारत फिलहाल फ्रांस से खरीदे गए 4.5 पीढ़ी के राफेल फाइटर जेट इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट अमेरिका और रूस के फाइटर जेट को स्पीड में पीछे छोड़ देंगे। उनके कहीं ज्यादा ताकतवर होंगे।
इन हथियारों से लैस होंगे स्टील्थ फाइटर जेट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट की मैक्सिमम स्पीड 2633 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। अमेरिका के फाइटर जेट F-35 की मैक्सिमम स्पीड 2000 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। भारत के फाइटर जेट में हथियारों का जखीरा भरा होगा। 14 हार्ड पॉइंट्स, 23 मिलीमीटर लंबी GSH-23 कैनन, S8 रॉकेट पॉड्स, मार्क-1, 2, 3, अस्त्र रॉकेट, हवा से हवा में मार करने वाली NG-CCM मिसाइल, BrahMos-NG मिसाइल, हवा से जमीन में मार करने वाली रुद्रम मिसाइल AMCA फाइटर जेट की ताकत को 4 गुना बढ़ा देगी।
इन फाइटर जेट की बॉडी ऐसी होगी कि रडार की तरंगें इन्हें पकड़ नहीं पाएंगी। एडवांस इंटीग्रेटेड सेंसर इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी ताकत होंगे। AMCA प्रोजेक्ट के तहत ही भारत 34 ध्रुव हेलिकॉप्टर (ALH Dhruv Helicopter) भी खरीदेगा। इनके लिए करीब 8 हजार करोड़ मंजूर हुए हैं। यह हेलिकॉप्टर भारतीय सेना और भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
कौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
54 mins agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह कर सकते इस्तीफे का ऐलान
1 hr ago'ईशनिंदा के लिए बहिष्कार', धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर बोले अखिलेश यादव
2 hrs agoभारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF जवानों पर हमला; 3 जवान घायल, 8 आरोपी गिरफ्तार
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
3 hrs agoमणिपुर में युवकों की हत्या के बाद हालात बेकाबू, कांगपोकपी में बंद का आह्वान
6 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
6 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
6 hrs ago12 साल की बीमार बेटी को कंधे पर उठा 7KM पैदल क्यों चली मां? वीडियो वायरल
6 hrs ago120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines