तमिलनाडु के मन्नार में इंडियन कोस्ट गार्ड ने पकड़ा 32 किलो तस्करी का सोना; सामने आया कार्रवाई का Video

Indian Coast Guard, Smuggled gold, Tamil Nadu News, Mannar News

Smuggled Gold in Tamil Nadu: तमिलनाडु के मन्नार इलाके में भारतीय तट रक्षकों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। तट रक्षकों, डीआरआई और कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को अभियान के दौरान 32 किलो से ज्यादा तस्करी का सोना जब्त किया है। बाजार में इसकी कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई गई है।

विज्ञापन

तीन विभागों ने की संयुक्त कार्रवाई

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय तटरक्षक बल के उप महानिरीक्षक (ऑपरेशंस) मनीष पाठक इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। कहा कि डीआरआई और कस्टम विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त अभियान में 32.689 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 20.2 करोड़ रुपये थी। तस्करी का ये सोना तमिलनाडु के मन्नार क्षेत्र की खाड़ी में मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं से लाया गया था।

विज्ञापन

केरल में पकड़ी थी 12 हजार करोड़ की ड्रग्स

बता दें कि 13 मई को भारतीय नौसेना और एनसीबी ने अभियान के तहत केरल के कोच्चि तट से करीब 12 हजार करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की थी। बताया गया था कि छापेमारी में एक पाकिस्तानी नागरिक को भी हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई अफगानिस्तान से समुद्र के रास्ते भारत में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान ‘ऑपरेशन समुद्रगुप्त’ के तहत की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ