मनोज कुमार से पहले इन 6 सितारों की भी राजकीय सम्मान से विदाई, आसमां भी रोया

बॉलीवुड ने कई ऐसे महान कलाकार दिए हैं, जिनका योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। जब ये सितारे इस दुनिया से जाते हैं तो देश उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देता है। मनोज कुमार से लेकर दिलीप कुमार तक, ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें ये गौरव प्राप्त हुआ।

Indian Celebrities who received state honors

Indian Celebrities who received state honors

विज्ञापन

भारतीय सिनेमा ने हमें कई ऐसे सितारे दिए हैं जिनकी कला और योगदान को लोग कभी नहीं भूल सकते। जब ऐसे महान कलाकार इस दुनिया से चले जाते हैं तो देश उनका सम्मान राज्य सम्मान (State Honours) के साथ करता है। यह एक विशेष तरीके से दी जाने वाली विदाई होती है जिसमें राष्ट्रीय ध्वज से पार्थिव शरीर को ढका जाता है और सरकारी तौर पर अंतिम संस्कार किया जाता है। यह देश की तरफ से एक भावपूर्ण सलाम होता है। आइए जानते हैं उन कुछ प्रसिद्ध भारतीय सेलेब्रिटीज के बारे में, जिन्हें मृत्यु के बाद यह विशेष सम्मान प्राप्त हुआ।

Manoj Kumar

विज्ञापन

मनोज कुमार

देशभक्ति फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता मनोज कुमार का 87 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद 4 अप्रैल 2025 को निधन हो गया था। उन्हें राज्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार जुहू में सुबह 12:00 बजे किया गया। उनके घर पर फूलों की सजावट की गई और राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजी एंबुलेंस में उनके पार्थिव शरीर को ले जाया गया। उनके निधन से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया।

Sridevi

श्रीदेवी

बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी का निधन दुबई में हुआ था। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाकर पूरे राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग पहुंचे थे। श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में भी तिरंगे से उनका शव ढका गया था।

विज्ञापन

Shashi Kapoor

शशि कपूर

70’s और 80’s के दशक के रोमांटिक हीरो शशि कपूर का निधन लंबी बीमारी के बाद हुआ था। वे 79 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रुज़ श्मशान घाट में राज्य सम्मान के साथ किया गया। बारिश के बीच हुए इस अंतिम संस्कार में कई फिल्मी सितारों और फैन्स ने शामिल हुए थे।

विज्ञापन

Pankaj Udhas

पंकज उधास

गजल सम्राट पंकज उधास का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मुंबई में पूरे राज्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ था। उनके शव को राष्ट्रीय ध्वज से ढका गया और अंतिम यात्रा में एक बैंड ने श्रद्धांजलि संगीत बजाया था। उनके घर के बाहर कई बड़े कलाकार और हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं थी।

विज्ञापन

Dilip Kumar

दिलिप कुमार

बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग कहे जाने वाले दिलीप कुमार का 98 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। मुंबई के सांताक्रुज में जुहू कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार राज्य सम्मान के साथ किया गया था। उनकी पत्नी सायरा बानो और कई फिल्मी सितारों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी थी। यह क्षण सिनेमा प्रेमियों के लिए भावुक कर देने वाला था।

विज्ञापन

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर

संगीत जगत की महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में अस्पताल में कई हफ्तों के इलाज के बाद निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के प्रसिद्ध शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान (State Honours) के साथ किया गया। यह एक शानदार करियर का भावुक अंत था जो सात दशकों तक चला था। अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) से ढका गया था। फिर वह ध्वज उनके परिवार को सौंप दिया गया था। उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने चिता को अग्नि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिवाजी पार्क पहुंचे और लता दीदी को श्रद्धांजलि दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ