भारतीय सेना के एक जवान को उत्तरी कश्मीर के उरी से गिरफ्तार किया गया है। जवान पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। पंजाब पुलिस का दावा है कि आरोपी जवान पिछले काफी समय से पाकिस्तानी जासूसी रैकेट से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को गोपनीय रक्षा दस्तावेज लीक कर चुका है। जवान इस दौरान भारतीय सेना से जुड़ी कई सूचनाओं को पाकिस्तान भेज चुका है। पुलिस आरोपी जवान से पाकिस्तान के लिए काम करने वाले अन्य जासूसों के बारे में पूछताछ कर रही है।
कोर्ट ने पुलिस को दी 6 दिन की रिमांड
बताया जा रहा है कि पकड़े गए जवान की पहचान देविंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी पंजाब के संगरूर जिले के निहालगढ़ का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी जवान को मोहाली की कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे 6 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई से पहले गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया गया था। गुरप्रीत भी सेना का जवान रहा है। गुरी पर भी पाकिस्तानी के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस का दावा है कि गुरी भी सेना से जुड़ी जानकारियों को पाकिस्तान भेजता था।
ये भी पढ़ें: भारत की बढ़ी ताकत, शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल Prithvi-II और Agni-I का किया सफल परीक्षण, जानें इनकी खासियत
इस तरह आरोपी गिरफ्तार हुआ जवान
बताया जाता है कि जब पुलिस ने गुरप्रीत से पूछताछ की तो आरोपी ने देविंदर सिंह का भी नाम लिया है। आरोपी ने बताया कि जब वह फरीदकोट जेल में बंद था तब देविंदर ने ही गोपनीय दस्तावेजों की व्यवस्था करने में मदद की थी। गुरप्रीत 1 अप्रैल से 2025 से 1 किलो हेरोइन के पास पकड़े जाने के बाद से फिरोजपुर जेल में बंद है। दावा है कि आरोपी जेल से ही अपने पुरान सेना के साथियों से संपर्क में था।
ये भी पढ़ें: साई ग्रुप मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED का बड़ा एक्शन, इंग्लैंड में आरोपी की प्रॉपर्टी अटैच
आर्मी ट्रेनिंग कैंप में हुई थी मुलाकात
पुलिस की जांच में सामने आया है कि देविंदर और गुरप्रीत 2017 में पुणे में आर्मी ट्रेनिंग कैंप में पहली बार मिले थे। इसके बाद दोनों साथ-साथ सिक्किम और जम्मू-कश्मीर में एक पोस्ट पर तैनात रहे। इस बीच दोनों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम करना शुरू कर दिया। तभी से दोनों ये काम कर रहे थे। देविंदर और ग्ररप्रीत की गिरफ्तारी के बाद इनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में जल्द ही कुछ और भी गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
1 hr agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
5 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
8 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
10 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines