पवन मिश्रा, नई दिल्ली
India China : दूसरी बार रक्षा मंत्री बनने के बाद भी राजनाथ सिंह अपने पुराने अंदाज में ही दिख रहे हैं। उन्होंने एक के बाद एक कड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं। इस बार फैसला धोखेबाज चीन को उसकी ही भाषा में जवाब देने के लिए नार्थ ईस्ट के राज्यों से शुरू किया जा रहा है, यानी शुरुआत तिब्बत से होगी। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक तिब्बत के 30 इलाकों के नाम बदल दिए जाएंगे। इसके लिए सेना ने मंथन करना शुरू कर दिया है। बहुत जल्द नक्शा भी जारी कर दिया जाएगा।
कई बैठकें हुईं, नहीं निकला कोई परिणाम
बता दें कि गलवां झड़प के बाद भारत और तिब्बत के बीच 20 से अधिक बार कमांडर लेवल की बातचीत हो चुकी है। ये वार्ताएं कई घंटों तक चली हैं, लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला है। यानी विवाद अब भी जारी है। रक्षा मामलों के जानकारों की अगर मानें तो अगर इंडियन आर्मी तिब्बत के इलाकों का नाम बदलती है, तो फिर से ड्रैगन के साथ तनाव बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्रैगन खुद को सुपर पावर समझता है। वह भारत के इस तरह के कदम को युद्ध जैसा जवाब ही समझ बैठेगा।
अचानक नहीं लिया गया सेना का ये फैसला
हालांकि, ऐसा नही है कि भारतीय सेना अचानक ही इस फैसले पर आई है। सेना की रिपोर्ट के मुताबिक चीन वर्षों से अरुणाचल को अपना हिस्सा बताता आ रहा है। भारत को उकसाने के लिए उसने अपने नक्शे में अरुणाचल के कई हिस्सों के नाम बदल दिए हैं। लेकिन धोखेबाज चीन इंडियन आर्मी को अभी भी 1962 वाली आर्मी समझने की भूल कर रहा है। ड्रैगन को उसी की भाषा में समझाने के लिए, भारतीय सेना ने चीन की दुखती नस पर हाथ रख दिया है। देखना यह है कि चीन इसे कैसे लेता है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
11 mins agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
49 mins agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
1 hr agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
2 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
3 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
3 hrs agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
3 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 hrs agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
5 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines