हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

27 घंटे, ड्रोन-एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर...जानें आतंकियों के खिलाफ क्या था भारतीय सेना का AI प्लान?

Jammu Kashmir Akhnoor Terrorist Attack: जम्मू कश्मीर में अखनूर में आतंकियों के खिलाफ मुठभेड़ में भारतीय सेना ने पहली बार AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया, जिसके जरिए आतंकियों की लोकेशन मिली और उन्हें ढेर करने में कामयाबी हाथ लगी।

विज्ञापन
इलाके का घेरकर ड्रोन-हेलीकॉप्टर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया था।

Indian Army Terrorist Encounter AI Plan: जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर के कैरी बट्टल इलाके में सेना की एंबुलेंस पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने 3 आतंकियों का मार गिराया। 27 घंटे चली मुठभेड़ के बाद आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिला। भारतीय सेना के मेजर जनरल समीर श्रीवास्तव ने आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बारे में बताते हुए कहा कि आतंकियों को ढेर करने के लिए AI टेक्नोलॉजी और ह्यूमन लैस व्हीकल का इस्तेमाल किया गया।

आतंकियों के साथ मुठभेड़ में पहली बार सेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया, ताकि आतंकियों की पिन पॉइंट लोकेशन को ट्रैक किया जा सके। सेना ने इस ऑपरेशन के दौरान जितने भी सर्विलांस इक्विपमेंट लगाए हुए थे, करीब 40 ड्रोन इस्तेमाल किए थे, वे सभी अपनी-अपनी फीड दे रहे थे। सारी फीड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब में आ रही थी और इस फीड के जरिए ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्गोरिदम ट्रैक करके आतंकियों की पिन पॉइंट लोकेशन पता चली, जिसे ट्रेस करके जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें:बंगाल में फिर डॉक्टर का ‘रेपकांड’, मरीज को बेहोश करके बार-बार लूटी आबरू, खींची तस्वीरें

27 घंटे बाद खत्म हुआ एनकाउंटर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर 27 घंटे चला। सोमवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 10 बजे खत्म हुई। इन 27 घंटों में सेना के जवानों ने LoC के पास भट्टल इलाके के जंगल में 3 आतंकियों को मार गिराया। सोमवार को एक आतंकी का शव मिला। मंगलवार को 2 और आतंकियों की डेडबॉडी रिकवर की गई। ऑपरेशन चलाया गया, क्योंकि सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे आतंकियों ने सेना की एंबुलेंस पर फायरिंग की थी। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने ऑपरेशन चलाया। इस मुठभेड़ में सेना का K9 फैंटम डॉग शहीद हुआ।

यह भी पढ़ें:गाजियाबाद कोर्टरूम में बवाल क्यों मचा? वकीलों ने की तोड़-फोड़ और जलाई चौकी, आज ठप किया काम

15 दिन में 5 आतंकी हमले

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 7 दिन में जम्मू कश्मीर में 5 आतंकी हमले हो चुके हैं। इन हमलों में 3 जवान शहीद हुए और 8 आम नागरिक मारे गए। 16 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने प्रवासी युवक की गोली मारकर हत्या की थी। 20 अक्टूबर को गांदरबल के सोनमर्ग में कश्मीर के डॉक्टर, MP के इंजीनियर और पंजाब-बिहार के 5 मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर के आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। 24 अक्टूबर को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के बटगुंड इलाके में एक मजदूर पर आतंकियों ने फायरिंग की थी। 24 अक्टूबर को बारामूला में आतंकिया ने सेना की गाड़ी पर हमला किया था। इस हमले की जिम्मेदारी PAFF ने ली थी। उसके बाद सोमवार सुबह 28 अक्टूबर ने आतंकियों ने अखनूर ने सेना की एंबुलेंस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

यह भी पढ़ें:शर्मनाक! गर्भवती को छुट्टी नहीं दी, बच्चे की गर्भ में मौत; जानें कब-कहां और कैसे हुआ घटनाक्रम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें