पवन मिश्रा, नई दिल्ली: चाणक्य के कुशल कूटनीति और उनके रक्षा मामलों में सटीक फैसले का इस्तेमाल अब इंडियन आर्मी करेगी। इंडियन आर्मी ने इसके लिए ‘चाणक्य रक्षा संवाद’ नाम से टॉक सीरीज की शुरुआत आज से की है। सेना इस कार्यक्रम के संचालन के लिए प्रमुख थिंक टैंक, सेंटर फॉर लैंड एंड वारफेयर स्टडीज के साथ मिलकर काम कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान और अमेरिका शामिल है।
यह भी पढ़ें- कर्नाटक में खड़े टैंकर में घुसी SUV; 13 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 महिलाएं शामिल
हमारी सेना कई सिक्युरिटी से निपटने के लिए तैयार
इस कड़ी में आज आर्मी चीफ ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम दुनिया में अभूतपूर्व बदलाव देख रहे हैं। हम वैश्विक मामलों में राष्ट्रीय हित की केंद्रीयता भी देख रहे हैं। आर्मी चीफ ने रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मामलों में नेशनल सिक्युरिटी का वैल्यू लगातार बढ़ता जा रहा है। आर्मी चीफ ने कहा कि आज हमारी सेना कई सिक्युरिटी से निपटने के लिए तैयार बैठी है।
यह भी पढ़ें- रामलला सोने के सिंहासन पर विराजेंगे, चांदी की चरण पादुकाएं पहनेंगे; दोनों चीजें लेकर अयोध्या आ रहे श्रद्धालु
रूस-यूक्रेन की लड़ाई एक सबक
इस मौके पर चीन और पाकिस्तान की सीमा की चर्चा करते हुए सेना प्रमुख ने कहा की स्थिति स्थिर बनी हुई है, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे लिए चुनौतियां भी होंगी और अवसर भी होंगे, रूस-यूक्रेन की लड़ाई एक सबक है कि हम आर्म्स के इंपोर्ट पर निर्भर नहीं रह सकते हैं, सेना का ध्यान सुरक्षा बल के पुनर्गठन, प्रौद्योगिक समावेशन, मौजूदा संरचनाओं में सुधार, संयुक्तता और मानव संसाधन प्रबंधन पर है। हम सेना में आधुनिक प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर खास ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि 40,000 अग्निवीरों का पहला बैच सेना में शामिल हो चुका है, जिसके बाद सेना की ताकत में इजाफा हुआ है।
संबंधित खबरें
विपक्ष के आगे झुका EC? 24 घंटे में 2 बड़े फैसले; 2018 में किया था विरोध
9 mins ago'शांतिपूर्ण प्रदर्शन से नहीं, सरकार...', कारोबारियों की शिकायत पर दीपके
19 mins ago'सभी लोग समझदारी से...', CJP के तिरंगा मार्च से पहले याचिका पर बोला SC
1 hr agoदशहरा पर कितने दिनों बंद रहेंगे स्कूल? जानें पर छुट्टियां की लिस्ट
1 hr ago'मैं तुम्हारा बॉस...', IAS ने महिला अधिकारी को कहे अपशब्द; VIDEO वायरल
1 hr ago'आपके ही दोस्त थे...', सिंधिया-गुलाम नबी का नाम आते ही राहुल से बोले खरगे
2 hrs agoसंसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी, महिला आरक्षण बिल पर सरकार की खास योजना
2 hrs agoक्या ठंड ने दी दस्तक? हिमाचल-JK में बर्फबारी-बारिश, जानें कैसा रहेगा मौसम
3 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट का CJP तिरंगा मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार
6 hrs agoधारा 163, सेंट्रल पार्क बंद, 25000 जवान तैनात... आज CJP का तिरंगा मार्च
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines