4 आतंकियों की तस्वीरें और पहचान रिवील, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद से हैं 'गायब'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद लश्कर के 4 टॉप कमांडर अंडरग्राउंड होने की खबर आ रही है, जिन्हें भारतीय सेना तलाश रही है और जो पहलगाम हमले के बाद नजर नहीं आए हैं। न मस्जिद में और न ही पब्लिक प्लेस पर इन्हें हमले के बाद देखा गया है। इनके नाम और पहचान उजागर हुई है।

ISI Terrorists

(आसिफ सुहाफ, जम्मू कश्मीर)

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष 4 आतंकवादी छिप गए हैं। पिछले कुछ दिनो से यह चारों आतंकवादी नमाज के लिए मस्जिदों में और सार्वजनिक रूप से कहीं नहीं दिखे हैं। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने इन चारों को कुछ समय के लिए छिपने का निर्देश दिया है। भारतीय सेना ने इनकी तस्वीरें और पहचान रिवील कर दी है। भारतीय सेना को इन चारों की तलाश है। लश्कर के इन चारों टॉप कमांडर का हाथ पहलगाम आतंकी हमले की साजिश में होने का इनपुट भारतीय खुफिया एजेंसियों को मिला है।

पुलिस और सेना का ऑपरेशन ऑल आउट

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की धरपकड़ के लिए पुलिस और सेना ने मिलकर ऑपरेशन ऑल आउट शुरू किया है, जिसके तहत नदी नालों, पहाड़ों, चट्टानों के साथ-साथ कच्चे बने घरों को भी खंगाला जा रहा है। पुंछ जिले का मुगल रोड 90 के दशक का वो पारंपरिक रास्ता है, जहां से आतंकी नदी नालों, घने जंगलों को पार करके LOC से घुसपैठ करके कश्मीर पहुंच जाया करते थे।

बता दें कि आजकल मुगल रोड का रास्ता खुला है। पहलगाम हमले के बाद आतंकी जगह बदल रहे हैं, क्योंकि पहाड़ियों को पार करके जिला बदल जाता है। यही वजह हैं कि पुंछ से कश्मीर तक जाने वाली इन पहाड़ियों से गुजरने का रास्ता आतंकियों के लिए एक से दूसरी जगह जाने का आसान रास्त हो जाता है। इसलिए हाईवे पर हर एक गाड़ी और शख्स की चेकिंग की जा रही है।

बता दें कि पुंछ से वाया मुगल रोड होते हुए कश्मीर जाने वाला रास्ता दुर्गम भले ही है, लेकिन पहाड़ियों और जंगलों से होकर गुजरने वाले इस रास्ते पर बहुत कम लोग सफर करते हैं। सुरक्षाबलों ने 90 के दशक से प्रचलित इस पारंपरिक रास्त पर नाके लगाए हुए हैं और हर आने जाने वाली उस गाड़ी को खंगाला जा रहा हैं, जो पुंछ से शोपियां होते हुए कश्मीर जा रही हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ