हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान-चीन की अब खैर नहीं, इंडियन आर्मी ने सीमा पर तैनात किया घातक हथियार

Indian Army S-400 Defense System Pakistan China Border: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और चीन की सीमा पर रूस से खरीदे गए एस-400 डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है।

विज्ञापन
Indian Army S-400 Defense System Pakistan China Border (Pic Credit - Google)

Indian Army S-400 Defense System Pakistan China Border: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और चीन की सीमा पर रूस से खरीदे गए एस-400 डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है। सेना के सूत्रों की मानें तो चीन और पाकिस्तान से सटी सीमा पर तीन एस-400 डिफेंस सिस्टम पहले से ही एक्टिव है। बता दें कि भारत ने चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए 2018-19 35 हजार करोड़ की लागत से 5 एस-400 डिफेंस सिस्टम खरीदने का करार किया था। हालांकि इसमें से 3 सिस्टम भारत को मिल चुके हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण 2 मिसाइलें मिलने में देरी हुई है।

2 डिफेंस सिस्टम मिलना बाकी

रक्षा सूत्रों की मानें तो भारत रूस के साथ 2 सक्वाड्रन की डिलीवरी के लिए जल्द ही एक बैठक करने वाला है। बता दें कि रूस इस डिफेंस सिस्टम का उपयोग यूक्रेन के साथ युद्ध में कर चुका है। भारत की कोशिश है कि जल्द से जल्द बाकी बची 2 सिस्टम मिल जाएं ताकि रणनीतिक तौर पर वह पाकिस्तान और चीन पर बढ़त हासिल कर सके।

स्वदेशी हेलीकाॅप्टर के नाम दर्ज हुई एक ऐतिहासिक उपलब्धि

इसके अलावा सेना के लाइट काॅम्बैट हेलीकाॅप्टर से 70 एमएम राॅकेट फायर करने में सफलता मिली है। सेना के सूत्रों ने बताया कि असम की लिकाबाली फायरिंग रेंज में दिन और रात को सफल फायरिंग की। आर्मी के डीजी एविएशन ले. जनरल सुरी ने बताया कि 700 एमएम राॅकेट और 20 एमएम गन को हेलीकाॅप्टर से फायर किया गया है। बता दें कि सेना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि सेना का लाइट हेलीकाॅप्टर आधुनिक हथियारों की मदद से टैंक, बंकर को पूरी तरह तबाह कर सकता है। इसके अलावा सेना का यह अत्याधुनिक हेलीकाॅप्टर सियाचिन में दुश्मन के ठिकानों को तबाह करने की क्षमता रखता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें