हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Diwali Celebration: राजौरी के नौशेरा में जवानों ने मनाई दिवाली, आज LOC पर पहुंचेंगे PM मोदी

Army Personnel Diwali Celebration: अपने घरों और परिवारों से दूर जवानों ने बॉर्डर पर मोमबत्तियां और दीये जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने कुछ छोटे पटाखे भी फोड़े।

विज्ञापन
Army Personnel Diwali Celebration

Indian Army Personnel Celebrated Diwali: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा में भारतीय सेना के अधिकारियों और जवानों ने शनिवार रात को दिवाली मनाई। अपने घरों और परिवारों से दूर जवानों ने बॉर्डर पर मोमबत्तियां और दीये जलाकर दिवाली का त्योहार मनाया। जवानों ने कुछ छोटे पटाखे भी फोड़े। सेना के एक जवान ने ANI से बात करते हुए कहा कि बेशक हम परिवार और घर से दूर हैं, लेकिन भारतीय सेना भी हमारा परिवार है। बॉर्डर हमारा घर है। इसलिए हम अपने घर और परिवार के साथ ही दिवाली मना रहे हैं। उन्होंने देश वासियों को भी दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

 

CRPF की बटालियन ने भी मनाई दिवाली

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 76वीं बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने भी जम्मू में मोमबत्तियां जलाकर, पटाखे फोड़कर दिवाली का त्योहार मनाया। CRPF के एक अधिकारी ने ANI से बात करते हुए कहा कि 76वीं बटालियन दिवाली का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मना रही है। हम भले ही अपने घर से दूर हैं, लेकिन यहां हम सभी एक परिवार की तरह हैं। जश्न के बीच अधिकारियों की सतर्कता के बारे में पूछे जाने पर CRPF अधिकारी ने कहा कि हम पूरा साल सतर्क रहते हैं, लेकिन त्योहारी सीजन के दौरान हम और भी ज्यादा सतर्क रहते हैं। देशवासियों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी और प्राथमिकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त, स्थिर लग्न, प्रदोष काल, निशीथ काल समेत घर-ऑफिस-फैक्ट्री में पूजा का समय जानिए

PM मोदी के स्वागत में जुटी सैन्य यूनिट

दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार भी दिवाली सेना के जवानों के साथ मनाएंगे। इसके लिए वे आज जम्मू में नियंत्रण रेखा (LOC) से सटे छंब सेक्टर में पहुंचेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अधिकारिक तौर पर सेना या जम्मू कश्मीर प्रशासन ने शनिवार देर रात तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया, लेकिन संबंधित सैन्य यूनिट उनके स्वागत की तैयारियों में जुटी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ज्यौड़ियां के रक्ख मुट्ठी क्षेत्र में दिवाली मनाएंगे। दोपहर बाद दिल्ली लौटेंगे, लेकिन जाने से पहले वे एक सैनिक सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। पिछले कई सालों से प्रधानमंत्री मोदी सेना के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 3 राशि वालों की दिवाली पर खुल जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशियां

मोदी ने कब-कब LOC पर मनाई दिवाली?

  • वर्ष 2014 में सियाचिन ग्लेशियर में
  • वर्ष 2015 में पंजाब के अमृतसर में
  • हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में 2016 में
  • वर्ष 2017 में जम्मू कश्मीर के गुरेज में
  • उत्तराखंड के केदारनाथ में वर्ष 2018 में
  • जम्मू संभाग के राजौरी में वर्ष 2019 में
  • राजस्थान के जैसलमेर में वर्ष 2020 में
  • वर्ष 2021 में राजौरी जिला के नौशेरा
  • वर्ष 2022 में जम्मू कश्मीर के करगिल में

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola