हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

लद्दाख की पहाड़ियों से हिंद महासागर तक… अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों की 'महा-तैयारियां'

लद्दाख में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने संगम हिल पर जवानों के लिए योग सत्र आयोजन शुरु कर दिया गया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में स्पीयर कोर के तहत विशेष योग सत्र चलाए जा रहे है.

विज्ञापन

21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा. योग दिवस को देखते हुए भारतीय सेना की तरफ से पूरी तैयारियां की जा रही है. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने देश भर में खासकर के सुदूर इलाके और बॉर्डर पर इस खास मौके को लेकर भव्य तैयारियां की हैं. बता दें, सैनिकों की शारीरिक फिटनेस, मानसिक तनाव कम करने के लिए लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश और ऋषिकेश में विशेष योग शिविर और कार्यशालाएं में योग दिवस को लेकर प्रैक्टिस की जा रही है.

लद्दाख में फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने संगम हिल पर जवानों के लिए योग सत्र आयोजन शुरु कर दिया गया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में स्पीयर कोर के तहत विशेष योग सत्र चलाए जा रहे है. थल सेना के साथ ही लोकल स्टूडेंट भी योग शिविर में रोजाना भाग ले रहे हैं. ऋषिकेश जिसे योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है यहां पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बेहद ही खास इंतजाम किए जा रहे है. गंगा नदी के तट पर भारतीय सेना के जवानों और एनसीसी कैडेट्स के लिए एक बड़ा योग और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है. इसमें प्राणायाम और ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति और संतुलन के अभ्यास कराए जा रहे है. 21 जून 2026 से पहले देश भर की आर्मी कैंटोनमेंट एरिया में जवान कॉमन योग प्रोटोकॉल का लगातार अभ्यास कर रहे है.

बात करें इंडियन कोस्ट गार्ड की तो इस बार हिन्द महासगार में योग करते समंदर के धुरंधर नजर आएंगे. देश की तीनों सेना के साथ ही अर्धसैनिक बलों की तरफ से भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बेहद खास बनाने के लिए इस बार विशेष आयोजन करने का प्लान तैयार किया गया है.

विज्ञापन

सीआरपीएफ,बीएसएफ, आटीबीपी, एसएसबी, सीआईएसएफ और असम राइफलस बड़े स्तर पर खास तैयारियों में जुटी हुई है. अर्धसैनिक बलों के जवान देश के सुदूर इलाकों, इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद चौकियों और वाइब्रेंट विलेजों में लोकल नागरिकों के साथ मिलकर विशेष योग सत्र आयोजित कर रहे हैं. बीएसएफ ने जम्मू के अखनूर किले और सीमावर्ती इलाकों में स्थानीय नागरिकों के साथ विशेष योग सत्र आयोजित कर रही है. असम राइफलस मणिपुर और नागालैंड के दीमापुर, लोख्रा के दूरदराज के इलाकों में बड़े पैमाने पर योग अभियान चलाए जा रहे हैं. अर्धसैनिक बल आयुष मंत्रालय की तरफ से दी गई थीम, स्वस्थ आयु के लिए योग के तहत योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कर रहे हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola