Indian Army Operartion Mahadev: कौन था लश्कर का कमांडर मूसा? जिसे भारतीय सुरक्षाबलों ने किया ढेर
Author: Shabnaz
Jul 28, 2025 02:19 PM IST
Lashkar Commander Musa: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ। इस हमले में कई बेगुनाह लोगों की जान चली गई। इसके बाद से ही SIT इस केस की जांच में लगी है। आज भारतीय सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली है। दरअसल, फोर्स ने ऑपरेशन महादेव शुरू किया, जिसमें अब तक 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इसमें लश्कर का कमांडर हाशिम मूसा का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा था। हमले के बाद से ही मूसा की तलाश जारी थी। जानिए मूसा कौन था और उसे कहां पर ट्रेनिंग मिली थी?
कौन था हाशिम मूसा?
पहलगाम में हुए हमले में आतंकियों में हाशिम मूसा भी शामिल था। उसके सिर पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम रखा था। हमले के बाद से ही खुफिया एजेंसियां हमले के बाद से ही हाशिम मूसा को खोजने के काम में लगी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाशिम मूसा पाकिस्तानी आर्मी का स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो रह चुका है। आधुनिक हथियारों के साथ वह दहशत फैलाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा के साथ मिलकर काम करता था।
रिपोर्ट्स में बताया गया कि उसने SSG से कमांडो ट्रेनिंग ली है। वह हथियार चलाने के अलावा किसी भी शख्स से फाइटिंग में भी माहिर था। कुछ समय पहले मूसा की खोज में कुछ लोगों को भी हिरासत में भी लिया था। मूसा कश्मीर में गगनगीर और गंदेरबल में हुए हमलों में भी शामिल था।
पाकिस्तानी आतंकियों ने की थी नापाक हरकत
बता दें कि पाकिस्तानी आतंकियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में उन भारतीयों को निशाना बनाया जो वहां पर घूमने के लिए गए थे। इस हमले में सभी पुरुषों की हत्या की गई थी। इसमें कुछ नए नवेले शादीशुदा जोड़े भी थे, जो शादी के बाद घूमने के लिए जम्मू-कश्मीर गए थे। इन आतंकियों का एनकाउंटर भारत के लिए बड़ी सफलता है।
ये भी पढ़ें: जम्मू एयरपोर्ट को उड़ाने की थी साजिश, पाकिस्तान ने भेजा था 20 किलो विस्फोटक, NSG का बड़ा खुलासा