North Tech Symposium 2026: संगम नगरी प्रयागराज जल्द ही भारतीय सेना की ताकत का गवाह बनने जा रही है. 4 से 6 मई, 2026 तक प्रयागराज के न्यू कैंट स्थित कोबरा ऑडिटोरियम ग्राउंड में ‘नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है. ‘रक्षा त्रिवेणी संगम’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में भारतीय सेना भविष्य के युद्धों के लिए तैयार अपने अत्याधुनिक और स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन करेगी.
इस खास मौके पर देश के रक्षा मंत्री, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे. यह आयोजन मुख्य रूप से ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत देश में बने हथियारों और सैन्य तकनीकों को समर्पित है.
सुरक्षा का अभेद्य किला बना प्रयागराज
प्रदर्शनी की संवेदनशीलता को देखते हुए अरैल घाट और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है. यूपी पुलिस के साथ सेना पुलिस के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं. प्रशासन ने पूरे आयोजन स्थल को ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित कर दिया है. स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई भी अनाधिकृत ड्रोन उड़ता दिखा, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
क्या होगा खास?
रोजाना सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डिफेंस एक्सपर्ट्स और उद्योग जगत के बड़े नाम शामिल होंगे. प्रदर्शनी में ऐसी मशीनगनें और तोपें दिखाई जाएंगी जो रेगिस्तान की तपती गर्मी से लेकर सियाचिन की हाड़ कंपा देने वाली ठंड तक में दुश्मन का काल बनने में सक्षम हैं.
रोबोटिक और स्मार्ट तकनीक का जलवा
इस बार केवल हथियार ही नहीं, बल्कि भविष्य की तकनीक भी आकर्षण का केंद्र होगी. प्रदर्शनी में बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक , रोबोटिक वाहन और घायल सैनिकों को सुरक्षित निकालने वाले स्मार्ट स्ट्रेचर का प्रदर्शन किया जाएगा. इसके अलावा हाई-टेक ड्रोन और सर्विलांस सिस्टम का लाइव डेमो भी होगा, जिससे लोग समझ सकेंगे कि भारतीय सेना तकनीक के मामले में कितनी उन्नत हो चुकी है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य डिफेंस स्टार्टअप्स, शिक्षण संस्थानों और उद्योगों को सेना के साथ एक मंच पर लाना है, ताकि भारत रक्षा क्षेत्र में पूरी तरह आत्मनिर्भर बन सके.
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
1 hr agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
1 hr agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
2 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
2 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
3 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
3 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
4 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
5 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines