श्रीलंका में भारतीय सेना ने चलाया 'ऑपेरशन सागर बंधु', तूफानी हादसों के पीड़ितों को पहुंचाई मदद

Cyclone in Sri Lanka: भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक श्रीलंकाई सड़क विकास प्राधिकरण की मदद के लिए बिल्डिंग बनाने के साथ ही मूलभूत सुविधा के लिए भी काम किया जा रहा है.

Operation Sagar Bandhu

पड़ोसी देश हो या फिर दुश्मन देश अगर मुसिबत के वक्त भारतीय सेना को कोई याद करता है तो भारत की सेना भी दुश्मन के दिये चोट को भूलकर मदद के लिए पहुच जाती है, लेकिन श्रीलंका के साथ भारत के सालों पुराण सम्बन्ध तो हैं ही साथ ही पौराणिक संबंध भी है. श्रीलंका में आए तूफानी हादसों के बीच भारतीय सेना ने ऑपेरशन सागर बंधु चलाकर लगातार मदद पहुंचाया है और यह मदद जारी भी है.

विज्ञापन

इसी के तहत भारतीय सेना के इंजीनियरों ने श्रीलंका में कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए कैंडी में 100-फीट का बेली ब्रिज लगा रही है. इंडियन आर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक यह पुल भारत के ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बनाया जा रहा है. इसका मकसद चक्रवात दितवाह से तबाह हुए श्रीलंका की मदद करना है. इस तूफान ने श्रीलंका में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है.

विज्ञापन

भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक श्रीलंकाई सड़क विकास प्राधिकरण की मदद के लिए बिल्डिंग बनाने के साथ ही मूलभूत सुविधा के लिए भी काम किया जा रहा है. आपको बता दे कि बेली ब्रिज के बन जाने के बाद बी-492 हाईवे पर टूटा हुआ संपर्क दोबारा बहाल हो जाएगा, कियोकि इस सड़क मार्ग पर रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते थे, अब जब इसका निर्माण पूरा हो जाएगा, तो बड़ी राहत स्थानीय नागरिकों को मिल जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ