आसिफ़ सुहाफ़ श्रीनगर
Indian Army Killed 2 Terrorist in Encounter: जम्मू-कश्मीर के कश्मीर घाटी में LoC पर भारतीय सेना को एक बड़ी सफलता मिली है। भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर उरी सेक्टर में ऑपरेशन काली शुरू किया था। इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना ने न सिर्फ एक बड़ी आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नकाम किया, बल्कि 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान लॉन्चिंग कमांडर बशीर अहमद मलिक के रूप में हुई है, दूसरा आतंकी उसका सहयोगी था।
LoC के पार की घुसपैठ की कोशिश
सेना के अधिकारियों के अनुसार, उरी सेक्टर में LoC के पार आतंकवादियों की घुसपैठ के बारे में खास जानकारी उन्हें मिली थी। इसके लिए भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ जॉइन्ट ऑपरेशन 15 नवंबर को तड़के शुरू कर दिया। खुफिया जानकारी के आधार पर इस इलाके में काउंटर इंटेलिजेंस और सर्विलांस ग्रिड को मजबूत किया गया। साथ ही LoC के इस सेक्टर में तैनात बढ़ाई गई। ऑपरेशन के दौरान मौसम भी काफी खराब था।
यह भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के Doda में हादसे से चंद मिनट पहले का CCTV फुटेज वायरल, कैसे क्रॉस की सड़क कि बस गई पलट?
मुठभेड़ में 2 आतंकी ढ़ेर
सेना के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधिया देखी गई, जिसके बाद आतंकवादियों पर गोलीबारी की गई। आतंकियों ने भी गोलीबारी का जवाब दिया। इस दौरान मुठभेड़ में आतंकी और उसका सहयोगी मारे गए।
2630 पाकिस्तानी रुपये और पाकिस्तान पहचान पत्र मिले
अधिकारियों ने बताया कि अतंकियों के पास से 2 AK सीरीज की राइफलें, 2 पिस्तौल, 4 चीनी हथगोले, दवाओं के साथ गोला-बारूद, खाने-पीने का सामान, 2630 पाकिस्तानी रुपये और पाकिस्तान राष्ट्रीय पहचान पत्र मिले हैं।
डोडा जिले में हुआ था हादसा
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बुधवार को यात्रियों से भरी एक बस फिसलकर करीब 300 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक कुल 36 लोगों की मौत को चुकी है। इस हादसे से कुछ समय पहला का एक CCTV फुटेज सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
2 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
3 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
7 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
8 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines