Indian army Jat Regiment: भारतीय सेना की एक जांबाज टुकड़ी बहुपक्षीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘एक्सरसाइज खान क्वेस्ट’ में हिस्सा लेने के लिए मंगोलिया रवाना हो चुकी है. यह प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 20 जून से 03 जुलाई 2026 तक मंगोलिया के उलानबटार स्थित ‘फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया’ में आयोजित किया जा रहा है. इस मिशन में भारतीय सेना के 40 जवानों की टुकड़ी शामिल है, जिसका नेतृत्व मुख्य रूप से जाट रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिकों द्वारा किया जा रहा है. इसके साथ ही सेना के अन्य हथियारों और सेवाओं के विशेषज्ञ कर्मी भी इस दल का हिस्सा हैं.
वैश्विक शांति और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा
यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र (UN) चार्टर के अध्याय VII के तहत शांति समर्थन अभियानों में आपसी सहयोग और तालमेल (इंटर-ऑपरेबिलिटी) को बढ़ाने के लिए आयोजित किया जा रहा है. इसमें दुनिया भर के कई देशों की सेनाएं एक साथ मिलकर अपने युद्ध कौशल को साझा करेंगी. भारत की इस भागीदारी से न केवल वैश्विक शांति प्रयासों को बल मिलेगा, बल्कि मंगोलिया के साथ भारत की रणनीतिक साझेदारी भी और मजबूत होगी.
2003 से हुई थी शुरुआत
आपको बता दें कि ‘खान क्वेस्ट’ अभ्यास की शुरुआत साल 2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में हुई थी. इसके बाद, साल 2006 से इसे एक बहुपक्षीय शांति स्थापना अभ्यास में बदला गया, जिसमें कई देश शामिल होने लगे. पिछला संस्करण पिछले साल 14 से 28 जून 2025 तक मंगोलिया में ही हुआ था.
हर मौसम और हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी
इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य भाग लेने वाले देशों के सशस्त्र बलों को किसी भी समय और किसी भी मौसम में शांति मिशनों के लिए पूरी तरह तैयार करना है. 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास के दौरान भारतीय सैनिक अन्य देशों की सेनाओं के साथ मिलकर कई जटिल और चुनौतीपूर्ण अभियानों का अभ्यास करेंगे. यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों के सैनिकों के बीच आपसी विश्वास, तालमेल और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेहतरीन सैन्य तकनीकों को एक-दूसरे के साथ साझा करने का एक बड़ा मंच साबित होगा.
संबंधित खबरें
पंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
27 mins agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
1 hr agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
1 hr agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
2 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
3 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
11 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
12 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
14 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines