22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे। इस हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 मई की रात पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक कार्रवाई की, जिसमें कई आतंकियों को ढेर कर दिया गया।
जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने भी भारत और बॉर्डर के इलाकों में गोलाबारी की। इस हमले में पाकिस्तान ने न सिर्फ सैन्य ठिकानों को बल्कि आम नागरिकों और धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया। खासतौर पर जम्मू-कश्मीर के इबकोट गांव के छोटा गांव मोहल्ले में स्थित एक मस्जिद को गंभीर नुकसान हुआ।
भारतीय सेना ने की मस्जिद की मरम्मत
पाकिस्तानी गोलाबारी में मस्जिद की छत, सीजीआई (नालीदार जस्ती लोहे) शीट, सोलर पैनल, और अंदर की प्रार्थना चटाइयाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मगर भारतीय सेना ने न केवल मस्जिद की मरम्मत करवाई बल्कि सौर ऊर्जा प्रणाली को भी फिर से सक्रिय कर दिया।
इससे स्थानीय लोगों की आस्था को राहत मिली और वे मस्जिद में फिर से नमाज अदा करने लगे। यह कदम सेना द्वारा इंसानियत और समुदाय के साथ खड़े रहने का प्रतीक बना।
स्थानीय लोगों ने सेना को कहा धन्यवाद
इबकोट गांव के निवासियों ने भारतीय सेना के इस सहयोग की सराहना की और उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। समुदाय के सदस्यों ने कहा कि सेना ने यह दिखाया कि वह सिर्फ सुरक्षा ही नहीं देती, बल्कि समाज के साथ सहयोग और सम्मान का रिश्ता भी निभाती है।
यह भी पढ़ें : भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने PAK को दिया बड़ा झटका, बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान
बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। जवाब में 6 मई की रात को सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था , जिसमें कई आतंकी मारे गए थे।
संबंधित खबरें
CEC के खिलाफ विपक्ष का मार्च, हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका सहित कई नेता
18 mins agoराहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया
1 hr agoGST काउंसिल की बैठक फिर टली, अब 7 नहीं 8 अक्टूबर को होगी मीटिंग; जानें
3 hrs agoLIVE: MLC चुनाव के लिए पटना पहुंचे नितिन नवीन, NDA उम्मीदवारों से मीटिंग
5 hrs ago6 सीटों पर उपचुनाव जारी, CM विजय की राजनीतिक परीक्षा, 9 अक्टूबर को मतगणना
5 hrs agoSIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
14 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
16 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
16 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines