देखें 100 फीट लंबे पुल के वीडियो, भारतीय सेना के इंजीनियर्स ने श्रीलंका जाने के लिए बनाया बेली ब्रिज

India Sri Lanka Bailey Bridge: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका तक कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए 100 फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया है. भारतीय सेना की ओर से इस ब्रिज के निर्माण कार्य के वीडियो और तस्वीरें जारी की गई हैं. साथ ही ब्रिज के निर्माण के बारे में विस्तार से बताया भी है.

India Sri Lanka Bailey Bridge

India Sri Lanka Bailey Bridge

पड़ोसी देश हो या फिर दुश्मन देश… अगर मुसीबत के वक्त भारतीय सेना को कोई याद करता है तो भारतीय सेना भी दुश्मन की दी हुई चोट को भूलकर मदद के लिए पहुंच जाती है, लेकिन श्रीलंका के साथ भारत के सालों पुराने संबंध हैं और पौराणिक संबंध इससे भी गहरे हैं. हाल ही में श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वा ने भयंकर तबाही मचाई थी. भारतीय सेना ने ऑपेरशन सागर बंधु चलाकर श्रीलंका तक मदद पहुचाई थी और मदद आज भी जारी है. इसी मदद के तहत भारतीय सेना के इंजीनियरों ने श्रीलंका में कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए कैंडी में 100-फीट लंबा बेली ब्रिज बनाया है.

विज्ञापन

ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बनाया पुल

इंडियन आर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पुल भारत के ऑपरेशन सागर बंधु के तहत बनाया जा रहा है. इसका मकसद चक्रवाती तूफान दित्वा से तबाह हुए श्रीलंका की मदद करना है. भारतीय रक्षा मंत्रालय के मुताबिक श्रीलंकाई सड़क विकास प्राधिकरण की मदद के लिए बिल्डिंग बनाने के साथ मूलभूत सुविधा के लिए भी काम किया जा रहा है. बेली ब्रिज के बन जाने के बाद बी-492 हाईवे पर टूटा हुआ संपर्क दोबारा बहाल हो जाएगा, क्योंकि इस सड़क मार्ग पर रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते थे. अब जब इसका निर्माण पूरा हो जाएगा तो बड़ी राहत आग लोगों को मिल जाएगी.

विज्ञापन

50 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता

भारतीय उच्चायोग ने बताया कि भारतीय सेना के इंजीनियर्स श्रीलंका से कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए B-492 हाईवे पर बेली ब्रिज बना रहे हैं. दिसंबर में जब भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर श्रीलंका गए थे तो उन्होंने चक्रवात दित्वा से मची तबाही से श्रीलंका को उबारने के लिए मदद का हाथ बढ़ाया. श्रीलंका में पुनर्निर्माण के लिए 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर की सहायता का ऑफर दिया है. इस सबंधी एक पत्र प्रधानमंत्री मोदी की ओर से उन्होंने श्रीलंका के प्रधानमंत्री को सौंपा. इसमें बताया गया है कि श्रीलंका को आर्थिक मदद और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु चलाया है.

1100 टन राहत सामग्री श्रीलंका पहुंचाई

विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया कि ऑपरेशन के तहत श्रीलंका को 1100 टन राहत सामग्री दी गई और करीब 14.5 टन दवाइयां और मेडिकल किट दी गई हैं. श्रीलंका को कुल 450 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रिलीफ पैकेज दिया गया है, जिसमें 350 मिलियन अमेरिकी डॉलर रियायती लाइन ऑफ क्रेडिट और 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर अनुदान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ