मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में भारतीय सेना ने एक बड़ी दुर्घटना को समय रहते टाल दिया. मौलसांग गांव के आसपास रूटीन गश्त के दौरान सेना के जवानों को एक संदिग्ध विस्फोटक सामग्री दिखाई दी. ये विस्फोटक अगर समय पर निष्क्रिय नहीं किया जाता, तो इलाके में रहने वाले लोगों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था. जानकारी मिलते ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया. इसके बाद रेड शील्ड डिवीजन के इंजीनियरों ने बिना समय गंवाए बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा. टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए उस जगह को घेर लिया, जहां संदिग्ध विस्फोटक रखा हुआ था.
ये भी पढ़ें: मणिपुर में उग्रवादियों से लोहा लेते हुए BSF कांस्टेबल मिथुन मंडल शहीद, पेट्रोलिंग के दौरान लगी गोली
सेना ने की पूरे इलाके की घेराबंदी
सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया. इसके साथ ही विस्फोटक के टाइप और खतरे का सही आकलन करने के लिए डिटेक्टर डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई. जांच के दौरान पता चला कि ये एक पुराना और खतरनाक अनएक्सप्लोडेड ऑर्डिनेंस (UXO) था, जो किसी भी समय फट सकता था. बम निरोधक टीम ने बेहद सावधानी और पेशेवर तरीके से काम करते हुए नियंत्रित विस्फोट की प्रक्रिया अपनाई. इस दौरान ये सुनिश्चित किया गया कि आसपास किसी भी तरह का नुकसान न हो. आखिर में टीम ने कामयाबी से उस विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया और इलाके को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया गया.
टल गया बड़ा हादसा
सेना की इस तुरंत और सतर्क कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया. स्थानीय लोगों ने भी सेना के इस प्रयास की सराहना की है. भारतीय सेना ने इस घटना के बाद इलाके के नागरिकों से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना नजदीकी सुरक्षा बलों को दें. समय पर दी गई जानकारी से कई बड़ी घटनाओं को रोका जा सकता है. इससे ये साफ है कि भारतीय सेना ना सिर्फ देश की सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
संबंधित खबरें
BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
3 hrs agoपहलगाम हमले के आखिरी आतंकी हाशिम मूसा को सेना ने कैसे किया ढेर? 527 दिन से चल रही थी तलाश
4 hrs agoलद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
5 hrs ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
5 hrs ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
5 hrs ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
6 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
7 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
9 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines