मुंबई से पवन मिश्रा की रिपोर्टः मुंबई तट पर दो दिन पहले हुई दुर्घटना के बाद रक्षा बलों ने एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टरों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी है। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक जांचकर्ताओं को हेलिकॉप्टर दुर्घटना का कारण पता नहीं चल जाता है।
एएलएच हेलिकॉप्टर भारतीय तटरक्षक बल के साथ सेना, नौसेना और वायु सेना द्वारा संचालित किए जाते हैं। सैन्य अधिकारियों ने बताया कि जब तक जांचकर्ताओं को मुंबई तट पर हुई हेलिकॉप्टर घटना के कारण का पता नहीं चलता और एहतियात जांच पूरी होने तक इनका परिचालन रोक दिया गया है।
एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हिंदुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित बहुद्देशीय हेलिकॉप्टर है। इसका इस्तेमाल सेना के जवानों और सामग्री के परिवहन सहित कई भूमिकाओं में किया जाता है। एचएएल के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कंपनी यह सुनिश्चित करने के लिए ग्राहकों के साथ मिलकर काम करेगी कि हेलिकॉप्टरों का परिचालन न रुके।
अरब सागर में पानी पर की थी इमरजेंसी लैंडिंग
बता दें, बुधवार को नौसेना के एएलएच ध्रुव हेलिकॉप्टर ने तकनीकी खराबी के बाद मुंबई तट के पास अरब सागर में पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। इसके बाद क्रू के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया था। भारतीय नौसेना के एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ने मुंबई से नियमित उड़ान भरी थी। इस दौरान यह तट के पास दुर्घटना का शिकार हो गया था। तत्काल खोज और बचाव अभियान की वजह से नौसेना के गश्ती जहाज ने चालक दल के तीन सदस्यों की सुरक्षित बचा लिया था। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
एएलएच ध्रुव सेना के तीनों अंगों के हेलिकॉप्टर मिशन में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्हें बहुत जल्द एएलएच ध्रुव के फिर से परिचालन शुरू करने की उम्मीद है।
भारतीय नौसेना के मुताबिक, मुंबई से नियमित उड़ान मिशन पर एएलएच ध्रुव को अचानक बिजली की कमी और तेजी से ऊंचाई कम होने का अनुभव हुआ। पायलट ने पानी के ऊपर आपात लैंडिंग कराई। सभी तीन एयरक्रू हेलीकॉप्टर से सुरक्षित बाहर निकल गए। बचाव अभियान चलाकर सभी को वापस लाया गया।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके और नेहा बोरा को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कहां हैं दोनों नेता?
13 mins agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
7 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
7 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
8 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
8 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
10 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
10 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
13 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines