Indian Airlines Plane Hijack: 24 दिसंबर 1999 को आज ही के दिन इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 जो कि काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए उड़ा था। लेकिन भारत की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही उसे 5 पाकिस्तानी आतंकियों ने पाकिस्तान सेना की सहायता से हाईजैक कर लिया।
फ्लाइट में 170 यात्रियों के अलावा 11 क्रू मेंबर भी सवार थे। आतंकियों ने प्लैन को हाईजैक करने के बाद पहले उसे अमृतसर ले गए इसके बाद लाहौर और आखिर में अफगानिस्तान के कंधार ले गए। आतंकियों की मांग थी कि 170 यात्रियों के बदले 200 आतंकियों को छोड़ने और 1488 करोड़ रुपये कैश दिए जाने की मांग की थी। भारत ने उनकी सभी मांगों को खारिज करते हुए केवल तीन आतंकियों मसूद अजहर, शेख अहमद उमर सईद और अहमद जरगर को रिहा किया था।
जेल से छूटने के बाद मसूद ने बनाया जैश-ए-मोहम्मद
जानकारी के अनुसार भारत से छूटने के बाद मसूद अजहर ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद नाम का आतंकी संगठन बनाया और उसका चीफ बन गया। इसके बाद उसने एक साथ भारत पर कई हमलों को अंजाम दिया। जैश ने इसके बाद कई हमलों को अंजाम दिया। भारतीय संसद, मुंबई और पठानकोट एयरबेस हमला और पुलवामा हमला शामिल है। वहीं मसूद अजहर को यूएन ने वैश्विक आतंकी घोषित कर रखा है।
विमान में मौजूद थे पाक सेना और ISI केे अधिकारी
भारत के मुख्य सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बताया कि जब वे आंतकियों से बातचीत करने के लिए कंधार पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के दो लोग पहले से प्लेन में मौजूद थे। इसके बाद पाकिस्तानी सेना के 2 अफसर भी प्लेन में थे। इतना ही जब ये प्लेन हाईजैक किया गया उस समय अफगानिस्तान में तालिबान का शासन था। तालिबान के लड़ाकों ने प्लेन को चारों ओर से सुरक्षा दे रखी थी ताकि भारत के किसी भी सैन्य हमले से निपटा जा सके।
संबंधित खबरें
मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
32 mins ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
52 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
1 hr agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
2 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
4 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
5 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
5 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
5 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines