कर्नाटक के चामराजनगर में भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान क्रैश, दोनों पायलट सुरक्षित
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

IAF Plane Crash: कर्नाटक के चामराजनगर में गुरुवार को भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि विमान में सवार महिला पायलट और को-पायलट सुरक्षित हैं। हादसे के बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईएएफ के अधिकारी ने बताया कि भारतीय वायुसेना का एक किरण प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
विमान हादसे के बाद भारतीय वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की गई है। ट्वीट में लिखा है, भारतीय वायुसेना का एक किरण प्रशिक्षण विमान आज नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान कर्नाटक के चामराजनगर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
भारतीय वायुसेना का एक किरण प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के मकाली गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक महिला पायलट समेत दोनों पायलट सुरक्षित हैं। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं: IAF अधिकारी pic.twitter.com/DCuBJtcVlN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2023
बता दें कि इससे पहले 29 मई को मध्य प्रदेश के भिंड जिले के नयागांव थाना इलाके के जखमौली गांव में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सेना के अधिकारी मौके पर पहुंच थे। इंडियन एयरफोर्स ने कहा था कि रुटीन ऑपरेशनल ट्रेनिंग के दौरान अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी।
उधर, भिंड जिले के एसपी मनीष खत्री ने बताया था कि वायुसेना का अपाचे हेलिकॉप्टर गांव के गया सिंह भदौरियां के खेत में लैंड हुआ था, जिसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। जैसे ही पुलिस को इस बात की जानकारी मिली तो मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। इसके बाद ग्वालियर से एयरफोर्स के अधिकारी पहुंचे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: