भारतीय वायुसेना 27 फरवरी 2026 पाकिस्तान से महज 40 किलोमीटर की दूरी पर, अब तक का सबसे बड़ा सैन्य प्रदर्शन करने जा रही है. पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में जब भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट उड़ान भरेंगे, तो इसकी गर्जना से पाकितान कांप उठेगा. यह वही भारतीय वायुसेना है, जिसने ‘ऑपेरशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को उड़ा दिया था.
भारतीय वायुसेना के वाईस चीफ एयर मार्शल नागेश कपूर ने बताया कि इस अभ्यास में फ्रंटलाइन फाइटर जेट्स और कई रणनीतिक एयर एसेट्स हिस्सा लेंगे. अभ्यास में राफेल, एसयू-30, मिग-29, तेजस और अन्य विमान शामिल होंगे. युद्धाभ्यास के दौरान लॉन्ग रेंज की मिसाइल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में IAF ने भोलारी एयरबेस पर मचाई थी तबाही, जख्मों के निशान मिटाने में जुटा पाकिस्तान
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वायुसेना अपना प्रदर्शन करेगी, इससे कौन क्या मैसेज लेता है, यह उस पर निर्भर करता है.
वाईस चीफ एयर मार्शल से इस अभ्यास के पीछे का मकसद पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले साल हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हो रहा यह अभ्यास भारतीय वायुसेना की ताकत को अपग्रेड करने के साथ ही दुश्मन देश को यह संदेश देना भी है कि ऑपेरशन सिंदूर जारी है.
यह भी पढ़ें : POK में फिर ‘ना-पाक हरकत’, ऑपरेशन सिंदूर में बर्बाद लॉन्चिंग पैड आतंकियों के लिए बन रहा प्राइवेट रिजॉर्ट
अभ्यास में 120 से ज्यादा विमान हिस्सा लेंगे. इनमें लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट प्लेन शामिल हैं. इसमें राफेल, सुखोई-30, मिग-29, तेजस, जगुआर और मिराज-2000 जैसे प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं. इसके अलावा अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर, एलसीएच प्रचंड’ और एएलएच भी प्रदर्शन का हिस्सा बनेंगे.
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले भयानक चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल; 3 राज्यों में भारी बारिश, तूफानी हवाएं, ऊंची लहरें
6 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
6 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines