Indian Air Force Plane Crash: तेलंगाना में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, सेना के दो पायलट की मौत

Indian Air force plane Crash Two Indian Air Force pilots killed: तेलंगाना में इंडियन एयरफोर्स के दो पायलट की प्लेन क्रैश में जान चली गई है। यह हादसा तब हुआ जब सेना के दो पायलट वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण कर रहे थे।

Indian Air Force Plane Crash: तेलंगाना में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, सेना के दो पायलट की मौत

Indian Air force plane Crash Two Indian Air Force pilots killed: तेलंगाना के डिंडीगुल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर इंडियन एयरफोर्ट के दो पायलट की प्लेन क्रैश में जान चली गई है। यह हादसा तब हुआ जब सेना के दो पायलट वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण कर रहे थे। बता दें कि दुर्घटना तेलंगाना में सुबह 8:55 बजे हुई थी। जानकारी के अनुसार, किसी भी नागरिक या संपत्ति को नुकसान होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

news24 Whatsapp channel

विज्ञापन

दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने जानकारी दी कि नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें सेना के दो पायलट की जान चली गई है। साथ ही बताया गया है कि किसी भी नागरिक या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है। बता दें कि मृतक पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने जताया दुख

प्लेन क्रैश को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि हैदराबाद के पास हुए इस हादसे से दुखी हूं। यह बेहद दुखद है कि दो पायलटों की जान चली गई। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ