भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है. यह विमान ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरा था. यह विमान चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है. इस घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
भारतीय वायु सेना की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान, जो नियमित प्रशिक्षण मिशन पर था, चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. कारण जानने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं.
भारतीय वायुसेना ने बताया कि पायलट सिंगल इंजन वाले टर्बोप्रॉप विमान से बाहर निकलने में सफल रहा और वह सुरक्षित है. वह पैराशूट से उतर गया था और इसके बाद उसे रेस्क्यू कर लिया गया. बताया जा रहा है कि यह घटना विमान भारतीय वायुसेना के तांब्रम एयरबेस से उड़ान भरने के बाद चेन्नई के दक्षिण में एक वीरान इलाके, तिरुपुरुर के एक नमक-पैन औद्योगिक क्षेत्र के पास की है. अधिकारियों ने पुष्टि की है कि किसी भी नागरिक के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है.
हालांकि अभी तक इस विमान के क्रैश होने के पीछे की वजह सामने नहीं आई है. मामले की जांच के आद्देश दे दिए गए हैं. शुरूआती जानकारी के अनुसार, घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है.
फरवरी में क्रैश हुआ था मिराज 2000
6 फरवरी को भारतीय वायु सेना का एक दो सीटों वाला मिराज 2000 प्रशिक्षण विमान तब क्रैश हुआ था, जब वह एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान भर रहा था. यह घटना मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के सुनारी गांव के पास एक कृषि क्षेत्र में घटित हुई थी. तब इस विमान ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
4 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
5 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
6 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
9 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
10 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
10 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines