दुल्हन बनना था, हाथों पर सुहाग की मेहंदी लगानी थी, लेकिन सुहागन बनने से पहले ही दुनिया उजड़ गई। सानिया ने जैसे ही अपने मंगेतर सिदार्थ यादव का पार्थिव शरीर देखा तो बेसुध हो गई। वह फूट-फूटकर रोई और उसके मुंह से निकला कि मेरी जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। यह सुनकर मौके पर चीखें गूंज उठीं। सिद्धार्थ की 10 दिन पहले 23 मार्च को ही सगाई हुई थी और उसने सानिया को घुटनों पर बैठकर सगाई की अंगूठी पहनाई थी, लेकिन उस नहीं पता था कि 10 दिन बाद ही उसकी खुशियां मातम में बदल जाएंगी।
गुजरात में प्लेन क्रैश में शहीद हुए मंगेतर सिद्धार्थ यादव के अंतिम संस्कार में सानिया भी श्मशान घाट पहुंची। वह सिद्धार्थ के पार्थिव शरीर को देखकर रोती रही। इस दौरान वह रोते हुए कहती रही कि प्लीज एक बार मुझे उसकी शक्ल दिखा दो। मुझे सिद्धार्थ पर गर्व है। 2 नवंबर को शादी होनी थी। घर में तैयारियां भी चल रही थीं और इतना कहते ही वह फिर से बेसुध हो गई। सिद्धार्थ की तस्वीर देखकर भी सानिया यही कहती रही कि बेबी तू आया नहीं मुझे लेने, तूने कहा था तू आएगा। किसी तरह परिजनों ने उसे संभाला और घर ले गए।
2 अप्रैल को शहीद हुए थे सिद्धार्थ यादव
बता दें कि गत 2 अप्रैल को गुजरात के जामनगर में भारतीय वायुसेना में जगुआर क्रैश हुआ था। हादसे में हरियाणा के रेवाड़ी जिले के निवासी फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए थे। रात करीब साढ़े 9 बजे उड़ान भरते ही लड़ाकू विमान में कुछ तकनीकी खराबी आई। जगुआर क्रैश होने की अंदेशा हुआ तो सिद्धार्थ ने अपने को-पायलट मनोज कुमार को इजेक्ट कराया। इसके बाद वह विमान को घनी आबादी से दूर खाली खाली जगह पर ले गए, जहां विमान जमीन पर गिर गया और उसके टुकड़े हो गए।
विमान में लगी भयंकर आग में जलकर सिद्धार्थ की मौत हो गई। शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव को शुक्रवार (4 अप्रैल) को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भालखी माजरा में अंतिम विदाई दी गई। पिता सुशील यादव ने अपने 28 साल के इकलौते बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई के दौरान एयरफोर्स की टुकड़ी भी मौजूद रही। जवानों ने सिद्धार्थ को फायर करके श्रद्धांजलि दी। सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में उनकी मंगेतर सानिया और उसका परिवार भी शामिल हुआ था।
संबंधित खबरें
दिवाली का बड़ा तोहफा! केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में की 3% की बढ़ोतरी
18 mins ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
57 mins agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
1 hr agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
1 hr agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
1 hr agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
2 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
2 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 hrs ago'20 बाजार, 20 कारोबारी, 20 मिनट', ट्रेड यूनियन का फिर राहुल गांधी को लेटर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines