Under 19 World Cup में भारत की ऐतिहासिक जीत, राष्ट्रपति और PM मोदी समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीत लिया है. वैभव सूर्यवंशी की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी की बदौलत भारत छठी बार चैंपियन बना है.

Under-19 World Cup 2026
विज्ञापन

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर दुनिया में अपनी बादशाहत कायम कर ली है. साल 2026 के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रनों के भारी अंतर से हराकर छठी बार खिताब अपने नाम कर लिया है. इस शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक खिलाड़ियों के घरों के बाहर जमकर पटाखे फोड़े जा रहे हैं. जीत के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है. PM मोदी ने भी बधाई देते हुए कहा- ‘हमारी U-19 टीम पर गर्व है जिसने वर्ल्ड कप घर लाया. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा खेला, और जबरदस्त स्किल दिखाई. यह जीत कई युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी. खिलाड़ियों को उनके आने वाले प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई देते हुए इसे युवा भारत के साहस और समर्पण की जीत बताया है. विराट कोहली ने भी बधाई दी है.

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका

फाइनल मुकाबले के असली हीरो बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी रहे जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी से मैदान पर तबाही मचा दी. वैभव ने महज 80 गेंदों का सामना करते हुए 175 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली. उन्होंने न केवल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया बल्कि एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने और 55 गेंदों में दूसरी सबसे तेज सेंचुरी ठोकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनकी इस जादुई पारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें बिहार की शान और देश का गौरव बताया है.

विज्ञापन

महाराष्ट्र और पंजाब में जश्न का शोर

भारत की इस जीत के बाद महाराष्ट्र के विरार में कप्तान आयुष म्हात्रे के घर पर दिवाली जैसा माहौल देखने को मिला. आयुष की मां ने अपने बेटे की बचपन की मेहनत को याद करते हुए भावुक होकर खुशी जाहिर की. वहीं खिलाड़ी उद्धव मनीष मोहन के पिता ने भी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया है. पंजाब में विहान मल्होत्रा के घर के बाहर भी क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर जीत का स्वागत किया. विहान के पिता मनोज मल्होत्रा ने कहा कि उनके बेटे ने हर मैच में योगदान दिया है और वापस आने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ