Meet tunnel expert Arnold Dix Uttarkashi rescue: उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सफलतापूर्वक बाहर निकल लिया गया है, रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है। हम बात करेंगे इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय टनल एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स(Arnold Dix) की, जिनके नेतृत्व में यह कोशिश रंग लाई है।
कौन हैं अर्नोल्ड डिक्स ?
अर्नोल्ड डिक्स, जिनेवा स्थित इंटरनेशनल टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस एसोसिएशन (जिनेवा) के प्रमुख हैं, और उन्हें मुख्य तौर पर इसी काम के लिए जाना जाता है।
बचाव अभियान से पहले ऑस्ट्रेलियाई विशेषज्ञ का कहना था कि उन्हें उन खबरों के बीच अच्छा महसूस हो रहा है कि बचाव अभियान पूरा होने वाला है। डिक्स ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस से कहा, पहाड़ की चोटी पर ड्रिलिंग बहुत अच्छी तरह से हो रही है इसलिए मुझे अच्छा लग रहा है। बता दें कि अर्नोल्ड डिक्स 20 नवंबर को बचाव दल के साथ शामिल हुए थे। उनके पास भूविज्ञानी, इंजीनियर और वकील जैसे कई अन्य पद भी रहे हैं।
कई भूमिकाएं निभा चुके अर्नोल्ड डिक्स
सुरंग बनाने के लिए अर्नोल्ड डिक्स के पास मोनाश विश्वविद्यालय, मेलबर्न से विज्ञान और कानून की डिग्री है। अपने तीन दशकों से अधिक के करियर में, अर्नोल्ड डिक्स ने कई भूमिकाएं निभाई हैं, जो मुख्य रूप से अंडरग्राउंड सिक्योरिटी के इर्द-गिर्द घूमती हैं। उनकी वेबसाइट के अनुसार, 2020 में, अर्नोल्ड डिक्स अंडरग्राउंड वर्क्स चैंबर्स बनाने के लिए लॉर्ड रॉबर्ट मेयर पीटर विकरी क्यूसी में शामिल हो गए। फिलहाल अर्नोल्ड डिक्स के नेतृत्व में बचाव दल मंगलवार को ढही हुई सिल्कयारा सुरंग के 60 मीटर के मलबे को सफलतापूर्वक खोदने में कामयाब रहा। डिक्स ने बचाव अभियान की प्रोग्रेस को शानदार बताया है।