Communication Satellite CMS-03: भारत अपनी सीमा सुरक्षा और दुश्मनों पर नजर रखने के लिए अपनी तकनीक और हथियारों को लगातार अपग्रेड कर रहा है. इसी क्रम में रविवार (2 नवंबर) को भारत का फेमस लॉन्च व्हीकल LVM3 (लॉन्च व्हीकल मार्क-3) रॉकेट अपनी पांचवीं उड़ान LVM3-M5 के लिए तैयार है. इस लॉन्च का मकसद देश के सबसे वजनी संचार उपग्रह CMS-03 को अंतरिक्ष में स्थापित करना है, जो भारतीय नौसेना के लिए बेहद मदगार साबित होने वाला है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस उपग्रह से समुद्री इलाकों में संचार को मजबूती मिलेगी, बल्कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऑपरेशन को और अधिक सटीकता से अंजाम देने में भी सफलता मिलेगी.
अपने पांचवें सफर पर निकलेगा व्हीकल LVM3 रॉकेट
आपको बता दें कि भारत का व्हीकल LVM3 रॉकेट सबसे ताकतवर स्पेस लोडर रॉकेट है, जो भारी से भारी उपग्रह को अंतरिक्ष तक पहुंचा सकता है. अब तक अपने चार बार के सफर ने इसने शानदार काम किया है. संचार उपग्रह CMS-03 से पहले इससे चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की गई थी, जिसमें भारत को पहली बार चांद के दक्षिणी ध्रुव के सतह पर उपग्रह उतारने में सफलता मिली. अब लॉन्च व्हीकल मार्क-3 भारत के भारी उपग्रह CMS-03 को अंतरिक्ष के सफर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक व्हीकल LVM3 को 2 नवंबर की शाम 5:26 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा. आप इस लॉन्च को इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (ISRO) के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं.
कितना ताकतवर है उपग्रह CMS-03?
कम्यूनिकेशन सैटेलाइट मिशन- 03 (CMS-03) एक बेहद उन्नत मल्टी-बैंड संचार उपग्रह है, जो कई तरह की रेडियो तरंगों पर काम करने में सक्षम है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इसका वजन 4400 किलोग्राम का है, जिसे व्हीकल LVM3 रॉकेट जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है. CMS-03 अब तक का सबसे भारी उपग्रह होगा, जिसे जीटीओ में भेजा जाने वाला है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीटीओ अंतरिक्ष की वो जगह है जहां उपग्रह बड़ी आसानी से जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में पहुंच जाता है, जहां से उपग्रह पृथ्वी का चक्कर काटता है और लगतार स्पेस सेंटर और अन्य संस्थानों के संपर्क में रहता है.
ये उपग्रह कैसे करेगा भारत की सुरक्षा में योगदान?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में पहुंचने के बाद कम्यूनिकेशन सैटेलाइट मिशन- 03 अगले सात वर्षों तक भारत की सुरक्षा में अपना योगदान देगा. इस उपग्रह का इस्तेमाल देश के समुद्री इलाकों और बेहद सेंसिटिव जमीनी एरिया पर नजर रखने के लिए किया जाएगा. उपग्रह से इंटरनेट कनेक्टिविटी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और सेफ डेटा ट्रांसमिशन जैसी सुविधाएं होंगी. CMS-03 को देश का सबसे ज्यादा संचार क्षमता वाला उपग्रह बताया जा रहा है, जिससे देश नौसेना को सुरक्षित और तेज कम्यूनिकेशन मिलेगा. ये खबर पाकिस्तान के लिए जरूर झटका देने वाली है, क्योंकि अब उसकी हर नापाक हरकत पर भारत पर नजर होगी.
संबंधित खबरें
'शोभा नहीं देता', SIR-ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद पर क्या बोले नितिन गडकरी?
7 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
12 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
13 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
14 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
14 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
15 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
15 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines