Weather Update: कुछ दिन पहले तक लोग भीषण गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है, जिसके चलते बहुत से राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मंडी में कई घर फ्लैश फ्लड की चपेट में आ चुके हैं, जिसके चलते स्कूल-कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। इसके अलावा, दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल में कैसे हैं हालात?
हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों बारिश जारी है, जिसके चलते जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। मंडी जिले में तीन जगह पर बादल फट चुका है। इसकी चपेट में आने से कई लोग लापता भी हुए हैं। मंडी में कई घर फ्लैश फ्लड की चपेट में आ गए हैं। मंडी हमीरपुर और कांगड़ा में प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। वहीं, जो लोग लापता हुए हैं उनको खोजने के लिए काम तेज कर दिया गया है। मंडी कुल्लुंके फोरलेन हाइवे पर दावड़ा में लैंड स्लाइड की वजह से रास्ता बंद हो गया है।
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: भारत के हमले से नेस्तनाबूद हुए आतंकी कैंप, नई सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी तबाही
इसके अलावा, मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे रात 12 बजे के बाद पूरी तरह से बंद है। जाम की वजह से नेशनल हाईवे पर गाड़ियां जाम में फंसी हुई हैं। कुछ गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। ब्यास नदी में भी भयंकर बाढ़ आ गई है, जिसके बाद IMD ने हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है।
दूसरे राज्यों में कैसे हैं हालात?
अभी देश में पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश के अलावा, उत्तराखंड में भी बारिश इतनी तेज है कि कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऐलान किया गया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से हरिद्वार में गंगा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है, जिसको देखते हुए वहां पर मॉक ड्रिल हुई।
किन राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और वेस्ट उत्तर प्रदेश के लिए आज से अगले 7 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। 1 से 7 जुलाई के बीच तेज और बहुत तेजा बारिश की चेतावनी दी गई है।
ये भी पढ़ें: BJP कब करेगी नए अध्यक्ष का ऐलान? आज पूरी हो जाएगी चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की सबसे जरूरी शर्त
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 min agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
1 hr ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
2 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
5 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
5 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines