India US Trade Deal: क्या भारत का टैरिफ घटाएंगे ट्रंप? आज से दिल्ली में शुरू हुई अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता

India-US Trade Deal Talks: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका और भारत के बीच व्यापार वार्ता के लिए चर्चा शुरू हो गई है. पिछले महीने अगस्त में टैरिफ लगने के बाद दोनों देशों के बीच होने वाली व्यापार वार्ता टल गई थी, लेकिन अब व्यापार वार्ता करने के लिए अमेरिका का प्रतिनिधि दल भारत पहुंच गया है.

PM Modi | Donald Trump | Trade Deal

टैरिफ विवाद के चलते भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता टल गई थी।

India-US Trade Deal Talks: भारत और अमेरिका के बीच आज से दिल्ली में व्यापार वार्ता शुरू हो गई है. पिछले महीने अमेरिका द्वारा भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली बार दोनों देशों के बीच आमने-सामने व्यापार वार्ता हो रही है, जिसके लिए अमेरिका का प्रतिनिधि दल सोमवार रात भारत पहुंचा. वहीं सियासी गलियारों में चर्चा है कि अगर ट्रेड डील फाइनल हुई तो क्या अमेरिका भारत पर लगा टैरिफ घटा देगा?

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की टैरिफ घटाने की मांग

बता दें कि अमेरिका के प्रतिनिधि दल का नेतृत्व US चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच कर रहे हैं और भारत की ओर से वित्त विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल बातचीत कर रहे हैं. अमेरिका चाहता है कि भारत कृषि-डेयरी बाजार खोले, लेकिन भारत ने मना करते हुए मांग की है कि भारत को टैरिफ छूट मिले और स्थायी व्यापार ढांचा बने. बता दें कि अमेरिका के प्रतिनिधिदल का भारत दौरे का उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को गहरा करना, निवेश माहौल सुधारना और व्यापार घाटे को संतुलित करना है. इस दौरान टैरिफ घटाने पर भी बात होगी.

विज्ञापन

नवंबर तक हो सकती व्यापार वार्ता

बता दें कि भारत के वाणिज्य मंत्रालय ने संकेत दिया है कि अक्टूबर-नवंबर तक भारत और अमेरिका के बीच प्रारंभिक व्यापार समझौते हो सकते हैं. बता दें कि ब्रेंडन लिंच दक्षिण और मध्य एशिया में व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका के असिस्टेंट ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव नियुक्त किए गए हैं. दक्षिण और मध्य एशिया के करीब 15 देशों के साथ अमेरिका की ट्रेड डील कराना और एग्जीक्यूट करना उनकी जिम्मेदारी है. इसके तहत ही वे US-इंडिया ट्रेड पॉलिसी फोरम (TPF) को मैनेज कर रहे हैं. व्यापार एवं निवेश ढांचा समझौतों (TIFAs) के तहत भारत के साथ अमेरिकी की ओर से को-ऑर्डिनेट कर रहे हैं.

विज्ञापन

हो चुकी है 5 दौर की व्यापार वार्ता

बता दें कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के लिए मार्च 2025 से अगस्त 2025 तक 5 दौर की वार्ता हो चुकी है. अगस्त 2025 में छठे दौर की वार्ता होनी थी, लेकिन 50 प्रतिशत टैरिफ विवाद के चलते वार्ता टल गई थी. भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य मंत्रालय में विशेष सचिव राजेश अग्रवाल कहते हैं कि भारत और अमेरिका में व्यापार वार्ता चल रही हैं, लेकिन आज होने वाली वार्ता छठे दौर की वार्ता नहीं है, बल्कि व्यापारिक चर्चा है, जिसका मकसद समझौते तक पहुंचना रहेगा. व्यापार समझौते के लिए बातचीत के माहौल को अनुकूल और सामान्य बनाना रहेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ