India US Trade Deal: भारत अमेरिका के बीच ट्रेड डील सुर्खियों में है. अमेरिका की ओर से चीफ नेगोशिएटर ब्रेंडन लिंच भारत आए हुए हैं. भारत की ओर से मीटिंग में एडिशनल सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल शामिल हुए. जानकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच करीब 7 घंटे तक मंथन चलता रहा. पता चला है कि मीटिंग पॉजिटिव रही है. हालांकि इसके नतीजे आने में समय लगेगा. फिलहाल ट्रेड डील को लेकर आई अमेरिकी टीम वापस चली जाएगी. इसके कुछ समय बाद अगली मीटिंग होगी. इस समझौते को जल्द अंजाम तक पहुंचाने के प्रयास तेज हो गए हैं.
तनाव को लेकर भी हुई बात
मंगलवार को हुई मीटिंग के बारे में वाणिज्य मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है. बयान में कहा गया है कि मीटिंग में ट्रेड डील पर सकारात्मक और दूरदर्शी चर्चा की गई. बताया जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रहे तनाव को लेकर भी इस मीटिंग में बात की गई. टैरिफ के मुद्दे पर भी बातचीत की जानकारी मिली है. दूसरी ओर, अमेरिका की ओर से एग्रीकल्चर और डेयरी सेक्टर के लिए भारतीय बाजारों को खोलने पर चर्चा चल रही है. हालांकि इस बैठक में इस पर चर्चा हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ें: टैरिफ की मदद से इस पावर का इस्तेमाल करना चाहते हैं ट्रंप, खुद किया बड़ा दावा
ट्रंप प्रशासन ने लगाया था 50 प्रतिशत टैरिफ
बता दें कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. इस टैरिफ के बाद व्यापार मुद्दे पर भारत-अमेरिका के बीच यह पहली बैठक है. इससे पहले ये मीटिंग 25-29 अगस्त के दौरान प्रस्तावित थी, लेकिन छठे दौर की ये वार्ता टैरिफ लागू किए जाने के बाद स्थगित कर दी गई थी. भारत ने अमेरिका पर रूस से तेल खरीदने को लेकर भी 25 प्रतिशत अतिरिक्त जुर्माना लगाया है.
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने जन्मदिन से पहले पीएम मोदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
कौन हैं ब्रेंडन लिंच?
ब्रेंडन लिंच दक्षिण और मध्य एशिया के 15 देशों के लिए अमेरिकी व्यापार नीति को लागू करने के लिए काम रहे हैं. वह अमेरिका-भारत व्यापार नीति फोरम (TPF) को भी मैनेज करते हैं. वह दक्षिण और मध्य एशिया के लिए उप-सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि के तौर पर काम कर चुके हैं. वह भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों पर काम कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र बचाओ, SIR रद्द करो', CJP का दिल्ली के बाद अब दक्षिण में आंदोलन
2 hrs agoचार घंटे, 70 सवाल... सौरव दास और आशुतोष रांका से क्राइम ब्रांच ने की पूछताछ
2 hrs agoECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
6 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
7 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
7 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
7 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
8 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
8 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
9 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines