---विज्ञापन---

देश angle-right

कोच्चि में दिखेगी भारत-US की समुद्री ताकत… 10 अगस्त से दोनों देशों की नौसेनाओं का महाअभ्यास

इस दौरान दोनों नौसेनाएं EOD की आधुनिक तकनीकों, नए तरीकों और ऑपरेशनल बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करेंगी.

---विज्ञापन---

भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना का आठवां संयुक्त विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास 10 से 14 अगस्त 2026 तक दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में आयोजित किया जा रहा है. इस बार एक्सरसाइज का मुख्य मकसद दोनों देश अपनी समुद्री ताकत को एक दूसरे के साथ साझा करेंगे. इसके साथ ही स्पेशल डाइविंग और EOD टीमों के बीच तालमेल और ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी की केपिसिटी को बढ़ाने पर खास जोर दिया जाएगा.

एक्सरसाइज के दौरान दोनों देश एक दूसरे के साथ अपने अनुभव और तकनीक साझा करेंगे. इसमें सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट एक्सचेंज, क्रॉस-ट्रेनिंग, उपकरणों का प्रदर्शन और अलग-अलग परिस्थितियों पर आधारित प्रैक्टिकल एक्सरसाइज शामिल होंगी.

---विज्ञापन---

यह अभ्यास सहयोगात्मक शिक्षण और परिचालन तालमेल को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है, जो दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को प्रक्रियाओं को परिष्कृत करने, आपसी समझ बढ़ाने और जटिल और विकसित ईओडी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से जवाब देने की उनकी क्षमता को मजबूत करने में सक्षम बनाता है.

इस दौरान दोनों नौसेनाएं EOD की आधुनिक तकनीकों, नए तरीकों और ऑपरेशनल बेस्ट प्रैक्टिस को साझा करेंगी. इससे दोनों पक्षों को एक-दूसरे की क्षमताओं, ऑपरेशनल कॉन्सेप्ट और काम करने के तरीकों को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

इस ट्रेनिंग के जरिए दोनों देशों के जवानों को जटिल और तेजी से बदलती विस्फोटक खतरों से निपटने की क्षमता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना 2005 से संयुक्त बचाव और ईओडी अभ्यास आयोजित कर रही हैं. इस विशेष द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास के आठवें संस्करण को बढ़ाने, परिचालन विशेषज्ञता साझा करने और विशेष समुद्री संचालन में सहयोग को मजबूत करने की दिशा में दोनों नौसेनाओं की ताकत का प्रदर्शन करेगी.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2026 08:38 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola