दुश्मनों की उड़ेगी नींद! नौसेना को मिलेंगे दो MQ-9B SeaGuardian ड्रोन, समंदर में बढ़ेगी निगरानी

भारत ने अमेरिका के साथ करीब 1,943 करोड़ रुपये की बड़ी ड्रोन डील की है. इसके तहत भारतीय नौसेना को दो MQ-9B SeaGuardian ड्रोन 30 महीने के लिए लीज पर मिलेंगे.

India-US Drone Deal

Credit: AI

विज्ञापन

भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग को लेकर एक और अहम समझौता हुआ है. केंद्रीय रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी General Atomics Aeronautical Systems Inc. (GA-ASI) के साथ करीब 1,943 करोड़ रुपये का करार किया है. इस डील के तहत भारतीय नौसेना को दो MQ-9B SeaGuardian ड्रोन 30 महीने के लिए लीज पर मिलेंगे. ये समझौता ऐसे समय में हुआ है जब हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री निगरानी और सुरक्षा को लेकर भारत लगातार अपनी ताकत में इजाफा कर रहा है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इन ड्रोन के आने से भारतीय नौसेना की समुद्री क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की क्षमता और मजबूत होगी.

ये भी पढ़ें: थाईलैंड रवाना हुई भारतीय सेना, ‘MAITREE-XV’ में दोनों देशों की दिखाई देगी सैन्य ताकत

विज्ञापन

1,943 करोड़ रुपये का है समझौता

रक्षा मंत्रालय और जनरल एटोमिक्स के बीच ये डील 17 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में हुई. करीब 1,943 करोड़ रुपये की इस डील में दो MQ-9B SeaGuardian ड्रोन को 30 महीने की लीज पर लिया गया है. ये ड्रोन High Altitude Long Endurance यानी HALE कैटेगरी के रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम हैं. इनकी खासियत है कि ये लंबे समय तक ऊंचाई पर उड़ान भरकर निगरानी और खुफिया जानकारी जुटाने में मदद कर सकते हैं. इनमें आधुनिक सेंसर और अलग-अलग तरह के पेलोड लगाए जा सकते हैं, जिससे समुद्र में दूर तक गतिविधियों पर नजर रखना आसान होता है.

हिंद महासागर में बढ़ेगी निगरानी

भारतीय नौसेना के लिए इन SeaGuardian ड्रोन का सबसे बड़ा फायदा समुद्री निगरानी में होगा. हिंद महासागर क्षेत्र काफी बड़ा है और यहां लगातार जहाजों, सबमरीन्स और दूसरे समुद्री प्लेटफॉर्म की हलचल होती रहती हैं. MQ-9B SeaGuardian जैसे लंबी दूरी और लंबे समय तक उड़ान भरने वाले ड्रोन नौसेना को बड़े समुद्री क्षेत्र की निगरानी में मदद कर सकते हैं. इससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और उन पर तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता बढ़ेगी. भारत पहले ही अमेरिका की जनरल एटोमिक्स के साथ 31 MQ-9B ड्रोन खरीदने का करीब 3 अरब डॉलर का समझौता कर चुका है. इस बड़े सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 15 MQ-9B SeaGuardian ड्रोन मिलने हैं, जबकि सेना और वायुसेना को आठ-आठ ड्रोन के लैंड अटैक और Reconnaissance वाले SkyGuardian वेरिएंट मिलने हैं. ऐसे में दो एक्सट्रा SeaGuardian ड्रोन की लीज नौसेना की तत्काल निगरानी जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ