India US Deal: देश की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए भारत ने अमेरिका के साथ एक डील की है। भारत अमेरिका से 73,000 SiG Sauer असॉल्ट राइफलें लेने वाला है। ये डील 837 करोड़ में की गई है। इसके पहले भी भारत इस तरह की 72,400 राइफलों का सौदा कर चुका है। इन राइफलों का इस्तेमाल भारत चीन और पाकिस्तान की सीमाओं पर सुरक्षा के लिए कर रहा है।
राइफलों के सौदे पर हुए साइन
भारत ने अब अमेरिका के साथ 73,000 SiG सॉयर असॉल्ट राइफलों के आयात के लिए एक और अनुबंध पर साइन किए हैं। ये पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ जारी सैन्य टकराव के बीच, फ्रंटलाइन सेना के सैनिकों के लिए पहले खरीदी गई 72,400 ऐसी बंदूकों की लिस्ट में शामिल हो जाएंगी। SiG-716 राइफलों की खासियत है कि ये 500 मीटर की खास किल रेंज वाली 7.62×51 मिमी कैलिबर बंदूकें हैं। ये सभी राइफलें चीन और पाकिस्तान के साथ सीमाओं पर तैनात पैदल सेना बटालियनों के लिए ली गई हैं।
ये भी पढ़ें… Explainer: भारत ने की समुद्री सुरक्षा के लिए 1070 करोड़ की डील; क्या है इसमें खास?
राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने पिछले साल दिसंबर में 73,000 SiG-716 राइफलों की खरीद को मंजूरी दे दी थी। इसके साथ ही सेना 40,949 हल्की मशीन गन भी खरीद रही है, जिन्हें 2,165 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत पर अगस्त 2023 में DCA ने मंजूरी दे दी थी। असॉल्ट राइफलों के मोर्चे पर पहली 35,000 Kalashnikov AK-203 को इस साल की शुरुआत में सेना को सौंप दिया गया था।
कुल मिलाकर, 300 मीटर की प्रभावी रेंज वाली ये 7.62×39 मिमी कैलिबर राइफलें भारतीय वायुसेना और नौसेना के काम भी आने वाली हैं। पिछली बार सेना के लिए 66,400 सेना के लिए, भारतीय वायुसेना के लिए 4,000, नौसेना के लिए 2,000 राइफलें खरीदी गई थीं।
क्या है SOSA के तहत हुआ फैसला
हथियार निर्माता सिग सॉयर ने मंगलवार को ऐलान किया कि भारत की डिफेंस मिनिस्ट्री ने 73,000 SIG716 राइफलों का ऑर्डर दिया है। अमेरिकी फर्म ने अपने बयान में कहा कि SIG SAUER, Inc. को भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के साथ 73,000 SIG716 राइफलों की डील का ऐलान करते हुए अच्छा लग रहा है। आपको बता दें कि 5 सालों में सिग सॉयर को भारत ने ये दूसरा ऑर्डर दिया है। कंपनी के अनुसार, भारत सरकार ने 2019 में 72,400 राइफलों का ऑर्डर दिया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
5 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
6 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
7 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
7 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
7 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
8 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
8 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
8 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
9 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines