हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार, PM मोदी ने चुनौतियों से निपटने पर दिया जोर

Swiss President Guy Parmelin India Visit: स्विटजरलैंड के प्रेसिडेंट गाय परमेलिन 3 दिन की स्टेट विजिट पर भारत पहुंचे हैं, इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडिया-स्विग इकॉनमिक एग्रिमेंट से 10 लाख नए रोजगार पैदा हो सकते हैं.

विज्ञापन
स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-PTI)

PM Narendra Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर 2026 को कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड लोकतंत्र, कानून के शासन, बातचीत और कूटनीति को लेकर मजबूत कमिटमेंट शेयर करते हैं, और विश्व शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे. नई दिल्ली में हैदराबाद हाउस में बाइलेट्रल टॉक के बाद स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में बोलते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश मानते हैं कि उभरती वैश्विक चुनौतियों का असरदार ढंग से सामना करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार की जरूर है.

भारत-स्विट्जरलैंड आर्थिक साझेदारी

राष्ट्रपति परमेलिन का स्वागत करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक रिश्तों पर भी फोकस किया. उन्होंने पिछले साल यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन (EFTA) के साथ ट्रैड और इकॉनमिक पार्टनरशिप एग्रिमेंट पर दस्तखत किए जाने का जिक्र किया और इसे किसी यूरोपीय आर्थिक समूह के साथ भारत का पहला मुक्त व्यापार समझौता बताया.

’10 लाख नौकरियां पैदा होंगी’

पीएम मोदी के मुताबिक इस समझौते से भारत में 100 बिलियन डॉलर के इंवेस्टमेंट को सपोर्ट मिलने और अगले 15 सालों में 10 लाख डारेक्ट जॉब पैदा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि ये साझेदारी इनोवेशन, रोजगार और लॉन्ग टर्म इकोनमिक डेवलपमेंट को भी बढ़ावा देगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- भारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन, ट्रेड-इंवेस्टमेंट समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

ट्रेड, इंवेस्टमेंट और डिफेंस पर फोकस

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड ने रक्षा सहयोग में नए मौकों की पहचान की है, जिसमें डिफेंस कोऑपरेशन और मिलिट्री एक्सचेंज शामिल हैं. दोनों पक्ष परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमत हुए हैं. पीएम ने कहा कि बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने के उपाय स्विट्जरलैंड को कृषि, फार्मास्युटिकल, कपड़ा और इंजीनियरिंग प्रो़डक्ट्स के भारतीय निर्यात को बढ़ाने में मदद करेंगे. साथ ही, भारत बायोटेक्नोलॉजी, लाइफ साइंसेज, बैंकिंग, बीमा, फूड प्रोसेसिंग और सस्टेनेबिलिटी जैसे सेक्टर्स में ज्यादा स्विस इंवेस्टमेंट चाहता है.

विज्ञापन

भारतीय युवाओं के लिए और मौके

पीएम मोदी ने लोगों के बीच आपसी संबंधों के महत्व पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि स्विस प्रेसिडेंट गाय परमेलिन के विजिट के दौरान साइन किए गए माइग्रेशन एंड मोबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट और यंग प्रोफेशनल्स एग्रीमेंट से स्विट्जरलैंड में भारतीय छात्रों, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स के लिए नए मौके पैदा होंगे.

दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र करते हुए, मोदी ने कहा कि साझा संबंधों ने भारत-स्विट्जरलैंड की बढ़ती साझेदारी के लिए एक मजबूत आधार पेश किया है. उन्होंने कहा कि इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस टेक्नोलॉजी अब द्विपक्षीय सहयोग के अहम पिलर्स बन रहे हैं, जिससे रिश्तों को नई गति मिल रही है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola