हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

ऑपरेशन सिंदूर पर भारत ने चीन को दिया मुहंतोड़ जवाब, बोला- 'फैक्ट सही कर लो'

Operation Sindoor India China clash
विज्ञापन

भारत के ऑपरेशन सिंदूर कार्रवाई के बाद पड़ोसी देश चीन ने सबसे पहले प्रतिक्रिया दी। चीन ने भारत की कार्रवाई के बाद कहा कि जो कुछ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। इसके बाद चीन के सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने भारत की कार्रवाई पर झूठी और नकरात्मक खबरें फैलाई। अब इस पर भारत की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत ने कहा कि ग्लोबल टाइम्स को तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए और सूचना देने से पहले सोर्स की जांच करनी चाहिए।

भारत की खरी-खरी

ग्लोबल टाइम्स ने पाकिस्तानी सेना के सूत्रों का हवाला देते हुए लिखा कि पाकिस्तान की वायुसेना ने रातभर किए हवाई हमलों के जवाब में एक और भारतीय लड़ाकू विमान को मार गिराया है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि यह तीसरा लड़ाकू विमान है जिसे रात भर के हमलों के जवाब में मार गिराया है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने आधिकारिक हैंडल एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रिय ग्लोबल टाइम्स हम आपको सलाह देंगे कि इस तरह की गलत सूचना को आगे बढ़ाने से पहले आप अपने तथ्यों को सत्यापित कर लें और सोर्सेज की जांच कर लें।

विज्ञापन

चीन ने फैलाया ये झूठ

बता दें कि ग्लोबल टाइम्स चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी का मुखपत्र है। भारत की एयरस्ट्राइक को लेकर ग्लोबल टाइम्स ने पाकिस्तानी सेना के हवाले से लिखा कि इस ऑपरेशन में इंडियन एयरफोर्स के तीन फाइटर जेट ढेर कर दिए गए हैं। इसके जवाब में भारतीय दूतावास ने कहा कि जब मीडिया संस्थान ऐसी जानकारी बिना सही जानकारी के शेयर करते हैं तो यह पत्रकारिता और नैतिकता में गंभीर चूक को दर्शाता है।

दूतावास ने पहलगाम हमले का किया जिक्र

भारतीय दूतावास ने एक और पोस्ट में लिखा कि 22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तान में प्रशिक्षित आतंकियों ने भारत में जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया। इसमें 26 यात्रियों की मौत हो गई। उन्होंने लोगों से उनके धर्म के आधार पर अपनी पहचान बताने को कहा और उसके बाद गोलीबारी कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः ‘अगर पाकिस्तान ने ऐसा किया…’, Operation Sindoor के बाद NSA अजीत डोभाल ने दिया बड़ा संकेत

भारत ने मंगलवार देर रात को पहलगाम हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और पीओके में 9 जगहों पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले में 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के 10 रिश्तेदार भी मारे गए। हमले के बाद पाकिस्तान में पूरे दिन अलर्ट रहा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः Operation Sindoor: भारत ने UNSC समेत कई देशों के राजनयिकों को दी जानकारी, क्या मिली प्रतिक्रिया?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola