भारत ने सीमा पार से लगातार हो रही घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा राजनयिक विरोध दर्ज कराया है. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पाकिस्तान हाई कमीशन के चार्ज डी अफेयर्स को तलब किया और सीमा पार से अवैध घुसपैठ को कथित तौर पर बढ़ावा दिए जाने पर आपत्ति जताई. भारत ने पंजाब के फीरोजपुर सेक्टर में 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुई घटना को लेकर पाकिस्तान की ओर से लगाए गए आरोपों को भी निराधार बताया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी राजदूत को बताया गया कि तीन लोग पाकिस्तान की ओर से भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुए थे.
भारत ने घुसपैठ और तस्करी का मुद्दा उठाया
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने घुसपैठियों को कई बार वापस लौटने की चेतावनी दी, लेकिन वे सीमा बाड़ की ओर आगे बढ़ते रहे. सुरक्षा के लिए तत्काल खतरा पैदा होने के बाद BSF ने उन्हें रोकने के लिए कार्रवाई की. विदेश मंत्रालय ने इस घटना को पाकिस्तान से संचालित कथित सशस्त्र मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से जोड़ते हुए कहा कि सीमा पार आवाजाही की ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं. भारत ने पाकिस्तान सरकार से इन मामलों और ड्रग तस्करी की गतिविधियों की जांच करने को कहा है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
भारत सरकार ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि वह अपनी सीमा पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करे और अपनी सीमा सुरक्षा एजेंसियों को भारतीय क्षेत्र में अवैध आवाजाही रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दे. भारत ने दोनों देशों के बीच लागू संबंधित समझौतों और अंतरराष्ट्रीय सीमा की मर्यादा का पालन सुनिश्चित करने की बात भी कही.
यह भी पढ़ें: BSF ने ढेर किए 2 घुसपैठिए, पंजाब के तरनतारन में सीमा पार करने की कोशिश में थे पाकिस्तानी
2 अक्टूबर की घटना पर पाकिस्तान का क्या है दावा?
गौरतलब है कि पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान सरकार की तरफ से शनिवार को भारतीय राजदूतों को तलब किया गया था. पाकिस्तान ने इस घटना का अलग पक्ष रखा है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने 3 अक्टूबर को भारतीय चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत पर विरोध दर्ज कराया और मृतकों को ‘घुसपैठिया’ बताए जाने को खारिज किया. पाकिस्तान ने घटना की तत्काल, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच की मांग की है. इसके जवाब में भारत सरकार ने पाकिस्तानी राजदूत को तलब कर पड़ोसी देश से घुसपैठ, सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी और सीमा सुरक्षा से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई करने को कहा गया है.
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 hr ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
3 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
3 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
3 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
4 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
6 hrs agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
6 hrs ago90% घटे कैंसर की दवाइयों के रेट, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines