हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राष्ट्रीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर हो रहा रिफॉर्म : PM मोदी बोले- हमारे लिए नेशन फर्स्ट

पीएम मोदी ने कहा, भारत अपनी एक अलग पहचान के साथ उभर रहा है और गहरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन
पीएम मोदी ने यह बात दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम 'HT लीडरशिप समिट 2025' में कही.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पहले भारत में किए गए सुधार “प्रतिक्रियावादी” हुआ करते थे, लेकिन अभी वे राष्ट्रीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए किए जाते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की ग्रोथ स्थिर बनी हुई है. पीएम मोदी ने कहा, “एक समय था जब भारत में सुधार प्रतिक्रियावादी होते थे. इसका मतलब है कि या तो राजनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए बड़े फैसले लिये जाते था या किसी संकट को संभालने के लिए उनका ऐलान होता था. लेकिन, अब राष्ट्रीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सुधार किए जाते हैं. हमने लक्ष्य निर्धारित किए हैं. देश भर में हर सेक्टर में सुधार देखने को मिल रहा है. हमारी ग्रोथ स्थिर है. हमारे लिए राष्ट्र प्रथम है.”

पीएम मोदी ने यह बात दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम ‘HT लीडरशिप समिट 2025’ में कही. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में ट्रांसफॉर्मेशन में जो भरोसा बना हुआ है, वह आज किए जा रहे कामों की वजह से है. उन्होंने कहा कि यह भविष्य में होने वाले ट्रांसफॉर्मेशन के लिए राह बना रहा है.

यह भी पढ़ें : क्या अमेरिका से ट्रेड डील पर पड़ेगा भारत-रूस के मजबूत होते संबंधों का असर? पढ़ें विदेश मंत्री जयशंकर का जवाब

विज्ञापन

‘आज के काम की वजह से ट्रांसफॉर्मेशन का भरोसा’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज, जब हम यहां ‘Transforming Tomorrow’ (कल को बदलना) पर चर्चा कर रहे हैं. तो हमें यह भी समझना होगा कि वर्तमान में किए जा रहे काम की वजह से ट्रांसफॉर्मेशन का भरोसा पैदा हुआ है. आज के रिफॉर्म और आज की परफॉर्मेंस कल के ट्रांसफॉर्मेशन के लिए राह बना रहे हैं.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्र का ट्रांसफॉर्मेशन तब निश्चित हो जाता है जब उसके लोग बिना किसी बाधा के विकास में योगदान देते हैं. उन्होंने कहा कि भारत अपनी विशाल क्षमता के साथ आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पुतिन के सामने इशारों-इशारों में पाकिस्तान और पश्चिम को क्या मैसेज दे गए पीएम मोदी?

अलग पहचान बना रहा भारत

पीएम मोदी ने कहा, “भारत के पोटेंशियल के एक बड़े हिस्से का एक लंबे समय तक इस्तेमाल ही नहीं हुआ. जब देश के इस्तेमाल नहीं हुए इस पोटेंशियल को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे, जब वो पूरी ऊर्जा के साथ, बिना किसी रुकावट के देश के विकास में भागीदार बनेंगे, तो देश का कायाकल्प होना तय है. हमारा पूर्वी भारत, हमारे गांव, टीयर टू और टीयर थ्री सिटीज, देश की नारीशक्ति, इनोवेटिव यूथ पावर, सामुद्रिक शक्ति, ब्लू इकोनॉमी, स्पेस सेक्टर, कितना कुछ है, जिसके फुल पोटेंशियल का इस्तेमाल पहले कभी हो ही नहीं पाया. भारत अब इस विशाल और पहले से अप्रयुक्त क्षमता का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रहा है.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “पहले, भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र केवल सरकार के कंट्रोल में था. लेकिन हमने अंतरिक्ष क्षेत्र में सुधार किए हैं. हमने इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया है, और देश आज इसके नतीजे देख रहा है.” पीएम मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता के माहौल में, भारत अपनी एक अलग पहचान के साथ उभर रहा है और गहरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है.

पीएम मोदी ने कहा, भारत अपनी एक अलग पहचान के साथ उभर रहा है और गहरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola