TMC and SP refrained from joining Congress: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से ही अडानी मुद्दे को लेकर हंगामा मचा हुआ है। विपक्ष लगातार अडानी का नाम लेकर सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस मुद्दे पर इंडिया गठबंधन का साथ देने से इनकार कर दिया था। वहीं अब इस लिस्ट में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम भी शामिल हो चुका है।
TMC और सपा ने किया किनारा
मंगलवाल को इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने अडानी मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में कांग्रेस समेत शिवसेना (यूबीटी), आरजेडी, आम आदमी पार्टी, द्रमुक और वाम दलों ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए। मगर TMC और सपा इस विरोध प्रदर्शन का हिस्सा नहीं बने।
यह भी पढ़ें- मजार के पास छात्रों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, लगाए ‘जय श्री राम’ के नारे; यूपी कॉलेज में मचा हंगामा
विपक्ष का विरोध प्रदर्शन
इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, आप नेता संजय सिंह, आरजेडी नेता मीसा भारती, शिव सेना (यूबीटी) के नेता अरविंद सावंत शामिल थे। विपक्षी दलों ने मिलकर सदन से वॉकआउट भी कर लिया। हालांकि इस पूरी प्रक्रिया में समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेता कहीं नजर नहीं आए।
TMC ने बताई वजह
TMC का कहना है कि संसद सत्र में बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए। मगर इंडिया गठबंधन इन मुद्दों को उठाने की बजाए बेकार की चीजों पर फोकस कर रहा है। यही वजह है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई थी, लेकिन इस बैठक में ममता बनर्जी शामिल नहीं हुईं।
अखिलेश ने संभल पर किया फोकस
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी बीते दिन संभल के मुद्दे पर सरकार को जमकर घेरा। अखिलेश ने संभल हिंसा को लेकर यूपी सरकार पर कई बड़े आरोप लगाए। मगर इस दौरान अखिलेश ने अडानी मामले का जिक्र तक नहीं किया। इससे साफ है कि अखिलेश यूपी सरकार को घेरने के मूड में हैं और वो अडानी विवाद से दूर रहना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- Marshal Law क्या? इस देश में संसद ने पलटा राष्ट्रपति का फैसला; भारत में कितनी बार लागू?
संबंधित खबरें
कश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
17 mins ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
52 mins agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
56 mins agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
1 hr agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
1 hr agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
1 hr ago'देखते ही प्यार...', कैसे हुई राजीव गांधी से पहली मुलाकात? सोनिया ने बताया
3 hrs agoक्या दिवाली से पहले नहीं होगा महंगाई भत्ते में इजाफा? सरकार कब करेगी ऐलान?
4 hrs agoइंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की X पर पहली पोस्ट, राजीव गांधी को किया याद
4 hrs agoकल लगेगी लोक अदालत, निपटाएं अपने पेंडिंग चालान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines