India Rejects Elon Musk’s ‘Oligarch’ Claim: भारत सरकार ने एलन मस्क के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ‘बड़े उद्योगपति’ (ओलिगार्क्स) भारत में स्टारलिंक के कामकाज को बढ़ने से रोक रहे हैं. सरकार ने इन दावों को ‘बेबुनियाद और गलतफहमी पर आधारित’ बताया है. गौरतलब है कि मस्क इंडिया को स्टारलिंक के एक बड़े मार्केट के तौर पर देख रहे हैं.
सैटेलाइट कम्युनिकेशन नियमों का बचाव
प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो के जरिए जारी एक बयान में संचार मंत्रालय ने कहा कि भारत ने टेलीकम्युनिकेशन (जिसमें सैटेलाइट-आधारित कम्युनिकेशन सेवाएं भी शामिल हैं) के लिए एक निष्पक्ष और बिना भेदभाव वाला ऑथराइजेशन सिस्टम बनाया है. हालांकि बयान में मस्क का नाम नहीं लिया गया, लेकिन मंत्रालय का ये जवाब उस अरबपति के ‘एक्स’ पर लगाए गए आरोपों के एक दिन बाद आया है. मस्क ने इल्जाम लगाया था कि कुछ ताकतवर बिजनेस इंटरेस्ट भारतीय बाजार में अपना दबदबा बनाए रखने के लिए स्टारलिंक को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. मंत्रालय ने कहा कि 3 कंपनियों को नॉन-जियोस्टेशनरी सैटेलाइट सिस्टम का इस्तेमाल करके सैटेलाइट कम्युनिकेशन सर्विस देने के लिए टेलीकॉम लाइसेंस मिले हैं. इनमें स्टारलिंक, रिलायंस जियो का सैटेलाइट वेंचर और भारती-समर्थित वनवेब शामिल हैं.
सुरक्षा जांच अभी भी जारी है
सरकार ने साफ किया कि टेलीकॉम लाइसेंस मिलने का मतलब ये नहीं है कि कोई कंपनी अपने आप कमर्शियल सैटेलाइट सेवाएं शुरू कर सकती है. आगे बढ़ने से पहले हर लाइसेंस होल्डर को तय सुरक्षा जरूरतों को पूरा करना होगा. मंत्रालय के मुताबिक तीनों लाइसेंस होल्डर कंपनियों के लिए सुरक्षा जांच अभी चल रही है. जब कोई कंपनी ये प्रक्रिया पूरी कर लेगी, तो वो अगले स्टेज यानी स्पेक्ट्रम आवंटन की तरफ बढ़ सकेगी. सरकार ने इस बात पर भी जोर दिया कि तीनों कंपनियां अभी मोटे तौर पर एक ही रेगुलेटरी स्टेज पर हैं, जिससे उन सुझावों को खारिज किया जा सके जिनमें कहा जा रहा था कि स्टारलिंक को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है.
‘भारत के लिए तैयार स्टारलिंक’
स्टारलिंक ने पहले संकेत दिया है कि उसने भारतीय रेगुलेटरी और सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने कामकाज को तैयार कर लिया है. इंडिया मोबाइल कांग्रेस में स्टारलिंक की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रायर ने कहा कि कंपनी ने अपने कामकाज में भारत-विशिष्ट कंट्रोल विकसित किए हैं और वो इंडियन यूजर्स का डेटा देश के अंदर रखेगी. एलन मस्क की कंपनी को भारत सरकार की तरफ से पॉजिटिव संकेतों का इंतजार है.
संबंधित खबरें
'भारत में स्वागत है एलोन!' स्टारलिंक लाइसेंस विवाद पर राहुल गांधी का तंज
1 hr ago'सतर्क रहें', सऊदी अरब में रहने वाले भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
2 hrs agoहूती हमलों का रियाद की उड़ानों पर असर, IndiGo और Air India की फ्लाइटें रद्द
2 hrs agoहवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया और AI एक्सप्रेस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
3 hrs agoब्रेकअप और शादी से इनकार आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं- सुप्रीम कोर्ट
4 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 hrs ago'हमले के केंद्र में EC', 42 पूर्व जजों ने चुनाव प्रक्रिया का किया बचाव
6 hrs agoकैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, मोदी सरकार का बड़ा फैसला
6 hrs ago300 सांसद शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं पर पुलिस कर रही ज्यादती: राहुल
7 hrs ago'बशर्ते चुनाव निष्पक्ष हों', CEC के इस्तीफे की मांग पर बोले मुरली मनोहर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines