Live Updates
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच क्यों की मध्यस्थता? माइकल कुगेलमैन ने बताए 2 कारण
भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोस्ट पर वाशिंगटन डीसी स्थित दक्षिण एशिया विश्लेषक माइकल कुगेलमैन ने कहा कि हमने अमेरिकी सरकार की ओर से लगातार तनाव कम करने की मांग देखी थी, इसलिए निश्चित रूप से संकट के आरंभ में किसी भी प्रकार की सक्रिय मध्यस्थता नहीं हुई थी, लेकिन अमेरिका की स्थिति शुरू से ही तनाव कम करने की मांग कर रही थी, भले ही वास्तव में उपराष्ट्रपति वेंस और राष्ट्रपति ट्रम्प ने संकेत दिया था कि अमेरिका केवल कुछ निगरानी करने जा रहा था। युद्ध विराम के लिए अमेरिका ने जिस तरह से आगे बढ़कर कदम उठाया, उसके दो कारण हैं। पहला कारण है तनाव की गतिशीलता। यह एक ऐसा संकट था जो बहुत तेजी से बढ़ा। दोनों पक्षों द्वारा सैन्य कार्रवाई के महत्वपूर्ण स्तर का इस्तेमाल किया गया। दूसरा कारण परमाणु मुद्दा है। मेरा मानना है कि अमेरिकी सरकार बहुत चिंतित थी जब भारत ने रावलपिंडी में एक विशेष हवाई अड्डे को निशाना बनाया, जिसे परमाणु स्थलों के पास माना जाता है।
NIA ने खालिस्तानी आतंकी को किया गिरफ्तार, बब्बर खालसा से था कनेक्शन
एनआईए के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने रविवार को एक प्रमुख खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जो विदेशी बब्बर खालसा आतंकवादी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा से जुड़ा था और 2016 में नाभा जेल ब्रेक के दौरान भागने वाले दुर्दांत अपराधियों में से एक था।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, की ये मांग
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने विशेष सत्र के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाने के अनुरोध को दोहराता हूं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री इस मांग पर गंभीरता से और शीघ्रता से विचार करेंगे।
'पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और कड़ा होगा', PM मोदी का यूएस को जवाब
सूत्र के अनुसार, न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से साफ कहा कि अगर पाकिस्तान कुछ करता है तो जवाब और भी विनाशकारी और कड़ा होगा। उसी रात पाकिस्तान ने 26 ठिकानों पर हमला किया और भारत ने इसका बहुत जोरदार जवाब दिया। उनके ठिकानों पर हमले किए गए।
'तीसरे देश की मध्यस्थता क्यों स्वीकार करेंगे', भारत पाकिस्तान समझौते पर बोले इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत पाकिस्तान समझौते पर कहा कि सेना ने पराक्रम दिखाने में कमी नहीं रखी, लेकिन अचानक एक तीसरे मुल्क ने कहा कि हमने सीजफायर कर दिया। हमें बाहर से पता चल रहा है कि सीजफायर हुआ है। पूरा देश जानना चाहता है कि पहलगाम के कातिल कहां हैं? देश को पता चलना चाहिए कि क्या हुआ? हम तीसरे देश की मध्यस्थता क्यों स्वीकार करेंगे? कश्मीर हमारा था और हमारा ही रहेगा। हम अमेरिका से कश्मीर पर बात करने के लिए क्यों तैयार होंगे? हम इसलिए बार-बार कह रहे हैं कि इंदिरा बहुत याद आती हैं।
NIA ने वांछित आतंकी को किया गिरफ्तार
असम राइफल्स पर हमले के मामले में एनआईए (NIA) ने वांछित आतंकी को गिरफ्तार किया।
'हमेशा के लिए हमले बंद जाएं', सीजफायर पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कहा कि इन अस्पतालों में लोग काफी जख्मी हैं। कल सीजफायर का ऐलान हुआ है और एक दूसरे पर हमले बंद हो गए हैं। हम चाहते हैं कि यह हमेशा के लिए हो जाए, ताकि हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों पर रहने वालों की जान बच जाए। मेरी सरकार से गुजारिश है कि लड़ाई में इन लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं और जब तक इनके नए घर नहीं बनते तब तक इन्हें कही बसाया जाए।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: बॉर्डर के गांवों में न लौटें ग्रामीण
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि बॉर्डर से सटे गांवों के लोग अभी अपने घर न लौटें। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान की ओर हुई गोलीबारी के चलते यह एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस ने लोगों से इंतजार करने और कोई समस्या हो तो तुरंत बताने को कहा है।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: इमरान खान की पार्टी का झंडा मिला
भारत पाकिस्तान में तनाव के बीच राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के घमुड़वाली इलाके में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI का झंडा मिला है। झंडे के साथ पार्टी के रंग के गुब्बारे भी सजाकर रखे गए थे। इमरान खान फिलहाल भ्रष्टाचार केस में जेल में बंद हैं।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: PM मोदी से ऑल पार्टी मीटिंग की मांग
भारत पाकिस्तान के बीच मौजूदा हालातों को देखते हुए कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में ऑल पार्टी मीटिंग बुलाने की मांग की है। पार्टी ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: भारत सरकार की प्रेस ब्रीफिंग टली
भारत पाकिस्तान में तनाव, युद्धविराम, युद्धविराम उल्लंघन और ताजा हालातों पर जानकारी देने के लिए बुलाई गई भारत सरकार की प्रेस ब्रीफिंग टल गई है। 11 बजे इसका समय तय था, लेकिन अभी इसे कुछ देर के लिए टाल दिया गया है। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कोमोडोर रघु नायर शामिल हो सकते हैं।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: PM हाउस में आपात बैठक शुरू
प्रधानमंत्री आवास में आपात बैठक शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के प्रमुख मिलने पहुंचे। CDS अनिल चौहान भी आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल भी प्रधानमंत्री से बैठक में मौजूद हैं।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: बाड़मेर में ड्रोन का मलबा मिला
राजस्थान के बाड़मेर जिले के भुरटिया गांव में ड्रोन का मलबा मिला है। संभवत सेना द्वारा ड्रोन को मारने के लिए फायर किए गए गोले का खोल भी हो सकता है। मलबा सुबह करीब 4.30 पर अचानक धमाके के साथ सड़क पर गिरा, जिसे सेना ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में लिया।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: 11 बजे भारत सरकार की प्रेस ब्रीफिंग
भारत पाकिस्तान में तनाव, युद्धविराम, युद्धविराम उल्लंघन और ताजा हालातों पर जानकारी देने के लिए आज सुबह 11 बजे रक्षा मंत्रालय प्रेस ब्रीफिंग करेगा। इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कोमोडोर रघु नायर शामिल हो सकते हैं।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: सामान्य होने लगे हालात
पंजाब, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। बीती रात पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग या शैलिंग नहीं हुई। जम्मू-कश्मीर के जम्मू, सांबा, पुंछ, कुपवाड़ा, राजौरी समेत कई जिलों में आज सुबह सामान्य हालात दिखे। अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कैंपस में बने गुरुद्वारा संतसर जी में लोग मत्था टेकने आए। हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्हें वापस भेजा गया, लेकिन अब हालात नॉर्मल लग रहे हैं। जैसलमेर में भी हालात सामान्य हैं। जिला प्रशासन ने सभी गतिविधियों फिर से शुरू करने की आम लोगों को अनुमति दी है।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: खोले गए सलाल बांध के गेट
सिंधु जल संधि खत्म करके भारत ने पाकिस्तान का पानी रोक दिया। जम्मू कश्मीर में बने डैम के गेट बंद करके पाकिस्तान जाने वाले पानी का रास्ता रोक दिया। अब चिनाब नदी पर रियासी में बने सलाल बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ दिया गया है। हजारों क्यूसेक पानी इस समय बांध के गेटों से बह रहा है।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: दक्षिण कश्मीर में छापेमारी
भारत पाकिस्तान में तनाव और युद्ध के हालातों के बीच जम्मू कश्मीर पुलिस एक्शन मोड में है। जम्मू-कश्मीर पुलिस पुलिस और राज्य जांच एजेंसी ने मिलकर दक्षिण कश्मीर के जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की है। आतंकी गतिविधियों का सुराग मिलने के बाद यह रेड मारी गई और कोना-कोना, घर-घर खंगाला जा रहा है।
India Pakistan War Situation LIVE Updates: जम्मू कश्मीर में फायरिंग जारी
जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी और ड्रोन-मिसाइल अटैक जारी है। नगरोटा मिलिट्री स्टेशन एरिया के पास संदिग्ध गतिविधि भी देखी गई थी। वहां तैनात संतरी ने चेतावनी दी तो संदिग्ध व्यक्ति ने गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में संतरी को मामूली चोट आई है। संदिग्ध घुसपैठिए की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। 6 मई को एयर स्ट्राइक के बाद और 7-8-9 और 10 मई को भारत पाकिस्तान के बीच ड्रोन, मिसाइल, रॉकेट अटैक के बाद बीती शाम दोनों देशों में सीजफायर होने की खबर आई, लेकिन दुश्मन देश ने 3 घंटे के अंदर ही सीजफायर को तोड़ दिया। रात को पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में फिर ड्रोन अटैक किए। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले जिलों में बीत रात भी ब्लैकआउट रहा। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर दगाबाज निकला।
अफसर और 5 जवान हो चुके शहीद
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने रात 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सीजफायर उल्लंघन की जानकारी दी। विदेश सचिव ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है। तीनों सेनाओं को फ्री हैंड दिया हुआ है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी, अखनूर, पुंछ, नौशेरा, श्रीनगर,उधमपुर, आरएसपुरा और सांबा में ड्रोन अटैक हुआ है। LOC पार से लगातार फायरिंग हो रही है।
22 अप्रैल से 10 मई तक पाकिस्तान की गोलीबारी, ड्रोन, मिसाइल और रॉकेट अटैक में 5 जवान शहीद हो चुके हैं। 60 जवान घायल हैं और 25 आम लोगों की मौत हो चुकी है। 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (ADDC) डॉ. राज कुमार थापा की भी पाक सेना की गोलाबारी में जान चली गई। हालात देखते हुए सेना को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
भारत पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आज के ताजा और लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ बने रहें…
संबंधित खबरें
ECI में IT चीफ की पावर पर चली कैंची, अब सीनियर अफसर से लेनी होगी हर मंजूरी
2 hrs agoयूथ कांग्रेस नेता ने चाचा की तेरहवीं के लिए छोड़ी रैली, पद से हटाया गया
4 hrs agoदिल्ली प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता की जांच पर SC सख्त, CJI ने मांगी रिपोर्ट
4 hrs agoHC ने गोवा के 6 वोटरों के नाम बहाल करने का EC को दिया आदेश, 10 दिन की मोहलत
4 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में 8 साल के आरोपी को जमानत क्यों और कैसे मिली?
5 hrs agoPM मोदी बोले- 2014 की रफ्तार से काम होता तो दशकों तरसता पुणे
5 hrs agoUGC के इक्विटी नियमों पर फिर विचार करेगी केंद्र सरकार, SC में दी जानकारी
5 hrs agoराहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा जुबानी हमला, घुसपैठियों को भी दी चेतावनी
5 hrs agoसलाखों के पीछे 'ज्ञानेश कुमार'! INDIA ब्लॉक ने पहनाई हथकड़ी और खाकी पैंट
6 hrs agoSSC CGL आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो खुली, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines