भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब धीरे-धीरे युद्ध जैसे हालात में बदलता जा रहा है। पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस कदर बौखलाया है कि वह लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को भारत के चार राज्यों के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए। जिसे भारतीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने तबाह कर दिया।
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के चार एयरबेस को तबाह कर दिया। ये चार एयरबेस नूर खान, मुरीद, रफीकी, आदमपुर है। ऐसे में आइये जानते हैं ये एयरबेस पाकिस्तान के लिए कितने इर्म्पोटेंट है?
नूर खान से ड्रोन और मिसाइल सिस्टम का संचालन
नुर खान एयरबेस पाकिस्तान के रावलपिंडी में है। इसकी स्थापना 1935 में हुई थी। ये एयरपोर्ट पाकिस्तान वायुसेना का अहम एयरपोर्ट है। रणनीतिक तौर पर यह एयरपोर्ट इसलिए भी अहम माना जाता है कि क्योंकि यह इस्लामाबाद और रावलपिंडी के करीब भी है। इस एयरबेस से लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल सिस्टम संचालित किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः अगर पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो भारत को आर्थिक नुकसान तय, समझें इनसाइड स्टोरी
वहीं मुरीद एयरबेस पंजाब के चकवाल में है। इसका इस्तेमाल ड्रोन संचालन और निगरानी के लिए किया जाता है। भारत ने 1971 के जंग में यहां पर हवाई हमला किया था।
रफीकी एयरबेस पर मिराज जैसे लड़ाकू विमान
रफीकी एयरबेस पाकिस्तान के शोरकोट में स्थित है। इस एयरबेस से जेएफ 17 और मिराज जैसे लड़ाकू विमान तैनात होते हैं। ये एयरबेस रनवे, हैंगर, एडवांस रडार और कम्यूनिकेशन सुविधाओं से लैस है। इसके अलावा भारत ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पर भी हमला किया है। इन हमलों के पाकिस्तान की एयरफोर्स को कितना नुकसान हुआ है ये अभी साफ नहीं हो पाया है। सोशल मीडिया पर भारत के हवाई हमले के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः India-Pakistan Tension: नड्डा ने रद्द की सभी स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टी
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
1 hr ago'28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव, कांग्रेस को कितनी सीटें? PM मोदी का तंज
3 hrs ago'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
3 hrs agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
4 hrs agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
5 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
5 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
6 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines