पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में किरकिरी होने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत ने पाकिस्तान से 26 लोगों की मौत का बदला लेने की ठानी है। पाकिस्तान पर युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। कोई भी देश पाकिस्तान का साथ देने को तैयार नहीं है, बावजूद इसके पाकिस्तान की इतनी हिम्मत हो रही है कि वह LoC पर गोलियां बरसाकर उकसा रहा है। पाकिस्तान पिछले 11 दिन में 41 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर चुका है।
जी हां, पाकिस्तान की सेना पिछले 11 दिन से बॉर्डर पर फायरिंग कर रही है। बीती रात 11वें दिन भी संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और गोलियां बरसाईं। पाकिस्तान ने 4 मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने अपनी चौकियों से जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आस-पास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पाकिस्तान की हरकत का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव
बता दें कि गत 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम शहर की बैसरन घाटी में आतंकी हमला हुआ था। 4 आतंकियों ने 26 भारतीय पर्यटकों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आतंकी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ने के आसार हैं। दोनों देशों की तीनों सेनाएं युद्धाभ्यास कर रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं को आतंकवाद को कुचलने के लिए फ्री हैंड दे दिया है। भारत ने पाकिस्तान से पहलगाम का बदला लेने की ठानी है।
यह भी पढ़ें:3 साल की बच्ची का ‘मृत्यु तक उपवास’; 10 मिनट में त्यागे प्राण, जानें मां-बाप को क्यों लेना पड़ा फैसला?
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लिए बड़े फैसले
बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं। भारत की ओर से सिंधु जल संधि और व्यापारिक संबंध खत्म करना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका हैं। भारत ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करके उन्हें देश से निकाल दिया है। पाकिस्तान के लिए अपना एयर स्पेस, समुद्री क्षेत्र और अटारी बॉर्डर बंद कर दिया है। डाक और पार्सल सर्विस भी बंद कर दी है। भारत ने पाकिस्तान को आर्थिक रूप से और कमजोर करके सबक सिखाने का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तानी महिला से शादी करने वाले CRPF जवान का बड़ा खुलासा, बोला- कोर्ट तक जाऊंगा
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
14 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
1 hr agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines