मुंबई आतंकी हमले और पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड हाफिद सईद पाकिस्तान के लाहौर में छिपकर बैठा है। उसके ठिकाने की सैटेलाइट इमेज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में हाफिज सईद का घर और उसके घर के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी देखे जा सकते हैं।
इंडिया ग्लोबल की रिपोर्ट के अनुसार, लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा (LET) प्रमुख और 26/11 हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पाक सरकार की कड़ी सुरक्षा में रह रहा है। हाफिज घनी आबादी वाले इलाके में रहता है। उसकी सुरक्षा में पाकिस्तानी पुलिस और प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं।
हाफिज सईद को थ्री लेयर सिक्योरिटी मिली हुई है। वह एक बिल्डिंग में रहता है और उसका परिवार भी साथ रहता है। उसके घर में एक प्राइवेट पार्क है, जिसमें वह टहलता है। जिस बिल्डिंग में वह रहता है, उसी बिल्डिंग में 2 मस्जिद है, जिसमें वह और उसके परिवार के सदस्य इबादत करते हैं। एक मदरसा भी है, जिसमें शायद उसके परिवार के बच्चे पढ़ते हैं।
बिश्नोई गैंग ने दी मारने की धमकी
बता दें कि हाफिज सईद भारत का सबसे बड़ा दुश्मन है। वह मुंबई आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है। हाफिज को भारत ने आतंकी घोषित किया हुआ है। भारत समेत कई देश उसे आतंकी घोषित कर चुके हैं। भारत हाफिज को गिरफ्तार करना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान ने आज तक उसे भारत के हवाले नहीं किया है, बल्कि पाकिस्तान ने उसे सुरक्षा प्रदान की हुई है। वहीं पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाफिज सईद को मारने की धमकी मिल चुकी है।
जी हां, भारत सरकार और भारतीय सेना तो हाफिज सईद के पीछे पड़ा ही है। बिश्नोई गैंग भी उसके पीछे हाथ धोकर पड़ गया है। इस गैंग को हाफिज सईद को पाकिस्तान में घुसकर जान से मारने की धमकी दी है। बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। जय श्री राम नामक हैंडल पर लिखी पोस्ट में हाफिद सईद की क्रॉस का निशान लगी फोटो है और कैप्शन में लिखा है कि पहलगाम में 26 को मारा गया, हम इस एक को मारकर बदला लेंगे।
संबंधित खबरें
खरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
2 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
3 hrs agoचांद का हुआ दीदार, सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' कमजोर पर कलिंगा और तप्तपानी घाट पर भारी लैंडस्लाइड
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
5 hrs ago'हिम्मत है तो बैलेट पेपर से चुनाव कराएं', खरगे की PM मोदी को खुली चुनौती
7 hrs ago8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध, राज्य सरकार का बड़ा फैसला
7 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines