हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आज 3 बजे मोदी सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस; कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसलों की देंगे जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फिर एक के बाद एक 4 अहम बैठकें बुलाई, जिनमें कुछ फैसले लिए गए हैं। इनकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जाएगी। कैबिनेट मीटिंग, CCS-CCPA मीटिंग और केंद्रीय सचिवों की मीटिंग हुई, जिसमें लिए गए फैसलों के बारे में जानकारी दोपहर तक सामने आ जाएगी।

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक के बाद एक ताबड़तोड़ 4 बैठकें लीं। कैबिनेट मीटिंग भी हुई, जिसमें लिए गए फैसलों की जानकारी आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी जाएगी। कैबिनेट मीटिंग के बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCS) की बैठक ली, जो पहलगाम आतंकी हमले के बाद 8 दिन में दूसरी मीटिंग थी। CCS की पहली मीटिंग 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद अगले दिन 23 अप्रैल को हुई थी।

इस मीटिंग के बाद कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट्री अफेयर्स (CCPA) की बैठक हुई। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के लिए देश के सभी केंद्रीय सचिवों को भी बुलाया गया था। संबंधित सचिवों को निर्देश दिया गया था कि उनसे किसी तरह की जानकारी या सहयोग की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए वे उपस्थित रहें।

तीनों बैठकों की अध्यक्षता प्रधानमंत्री मोदी ने की। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, मंत्री पीयूष गोयल, मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, मंत्री राम मोहन नायडू, मंत्री भूपेंद्र यादव, मंत्री अन्नपूर्णा देवी, मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई मंत्री शामिल हुए।

विज्ञापन

 

सेना के तीनों अंगों को दिया फ्री हैंड

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन मंगलवार को भी अहम बैठक ली थी। उन्होंने भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना के प्रमुख, NSA अजीत डोभाल, CDS अनिल चौहान के साथ हाई लेवल मीटिंग की थी। करीब 90 मिनट चली इस मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों सेनाओं को फ्री हैंड दे दिया और कहा कि आतंकवाद को कुचलना है, इसके लिए जो कार्रवाई उचित समझे करें। आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लें और समय, तारीख, तरीका खुद तय करें।

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के रुख से पाकिस्तान घबराया हुआ है। पाकिस्तान को डर है कि भारत हमला करेगा, इसलिए पाकिस्तान ने अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया है। वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया है। LOC पर पिछले 6 दिन से लगातार फायरिंग कर रहा है। इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी पाक सेना की तरफ से फायरिंग की जा रही है। पाकिस्तान सीजफायर वॉयलेशन कर रहा है। पाकिस्तान के मंत्री भी भारत को परमाणु बम और एटम बम से जवाब देने की गीदड़ भभकियां दे रहे हैं।

विज्ञापन

सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड का पुनर्गठन

सरकार ने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया है। पूर्व RAW प्रमुख आलोक जोशी चेयरमैन बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन कर दिया है। पूर्व रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) प्रमुख आलोक जोशी को बोर्ड का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 7 सदस्यीय इस नए बोर्ड में सेना, पुलिस और विदेश सेवा के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola