भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत सरकार और सेना, वायुसेना, नौसेना ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों का बदला लेने की ठानी है। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ने की संभावना है। दुनियाभर के ज्यादातार देश आतंकवाद को कुचलने और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लड़ाई में साथ दे रहे हैं।
भारत पिछले 11 दिन में पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े फैसले ले चुका है। भारत ने पाकिस्तान का हुक्का पानी एक तरह से बंद कर दिया है। न खाने का सामान दिया जाएगा और न ही पानी की एक बूंद दी जाएगी। बीते दिन 4 मई को भी भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच गई गतिविधियां हुईं। आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हो चुका है?
1. भारत ने सिंधु नदी के बाद चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया। भारत सरकार के आदेश के बाद जम्मू के रामबन में बने बागलिहार बांध के गेट बंद कर दिए गए, जिससे पाकिस्तान जाने वाला पानी रुक गया।
2. पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने रूस में मीडिया से बात करते हुए भारत को परमाणु हमला करने की गीदड़भभकी दी।
3. पंजाब से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार किए गए, जो पंजाब में एयरफोर्स के कैंपों की जानकारी और तस्वीरें पाकिस्तान सप्लाई कर रहे थे।
4. प्रधानमंत्री मोदी ने बीते दिन एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह से मुलाकात की। इससे एक दिन पहले 3 मई को वे नौसेना प्रमुख से मिले थे।
5. भारत को रूस ने पोर्टेबल मिसाइलें डिलीवर कीं, जो ड्रोन और हेलिकॉप्टर को मार गिराने में सक्षम हैं। इग्ला-एस पोर्टेबल मिसाइलें इतनी छोटी हैं कि उन्हें कंधे पर ले जाया जा सकता है।
6. भारत ने हथियारों की फास्ट ट्रैक खरीद शुरू कर दी है। इसलिए भारतीय सेना ने 48 रॉकेट लॉन्चर और 90 बहुत कम दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम (VSORADS) का टेंडर जारी कर दिया है।
7. भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीते दिन दोटूक शब्दों में यूरोपियन देशों को कड़ा संदेश दिया कि भारत को ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि दोस्त चाहिए। भारत को प्रवचन या ज्ञान देने वाले नहीं दोस्त नहीं चाहिए, बल्कि एक दूसरे का सम्मान और हित करने वाले दोस्त चाहिए।
8. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवासी जैसा चाहते हैं, वैसा ही होगा। भारत पर जिसकी बुरी नजर उठेगी, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
9. बीती रात पंजाब के फिरोजपुर में सेना ने ब्लैकआउट ड्रिल की। रात 9 बजे से 9.30 बजे तक कैंट एरिया और सीमावर्ती गांवों में लाइट्स बंद करके अंधेरा रखा गया। इस दौरान फिरोजपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। पूरे जिले में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात रहे।
10. भारत में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पूर्व मंत्री बिलावल भुट्टो का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।माहिरा खान, हानिया आमिर, सनम सईद, अली जफर, फवाद खान, आतिफ असलम, मावरा होकेन और आबिदा परवीन समेत पाकिस्तान की 13 मशहूर हस्तियों के इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक किए गए।
संबंधित खबरें
जयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
18 mins agoअंडमान-निकोबार में 5.1 तीव्रता का भूकंप, बम्बू फ्लैट से 218km दूर था केंद्र
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
1 hr agoदिल्ली HC ने रेस कोर्स मस्जिद पर बुल्डोजर चलाने पर लगाई 4 हफ्ते की रोक
2 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoCBSE स्कूलों में 3,100 शिक्षकों की सीधी भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया और सैलर
5 hrs ago'वाराणसी, नागपुर की तरफ भी देखें...', PM मोदी के तंज पर कांग्रेस का पलटवार
6 hrs ago'इरादा अपमान करने का नहीं था', संजय राउत ने CJI सूर्यकांत से मांगी माफी
6 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines